{"_id":"5b3001344f1c1b8c278b78bc","slug":"31529872692-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने किया गोशाला का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने किया गोशाला का निरीक्षण
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने रविवार को श्री पंचायत गोशाला नगला मसानी देहली गेट एवं श्रीराम पुरूषोत्तम गोशाला सीमटी जट्टारी का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य गोशालाओं में सेवा करने वाले लोग व गोशालाओं के संचालकों को शासन के करीब ले जाना है।
गोसेवा के लिए सभी का योगदान अति महत्वपूर्ण है इस पुण्य कार्य में सभी को आगे आना चाहिए। कोई दान दाता के रूप में सहायता करता है तो कोई श्रम दाता के रूप में, सभी का योगदान अति आवश्यक है। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी केपी वार्ष्णेंय को समस्त पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत गोशालाओं पर पशु चिकित्सकों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के आदेश दिए। ये भी कहा कि निरीक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर ही उनके वेतन का आहरण किया जाए। उन्होंने वहा पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर आवारा गोवंशों के होने की शिकायतें मिल रही है।
विज्ञापन
नगर निगम शहर में अभियान चला कर इन गौ वंशों को पकड़ कर विभिन्न गोशालाओं में भेज दें ताकि उनकी उचित देख भाल हो सके। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की जो अपेक्षाएं हैं वो भी पूर्ण हो सके। नगला मसानी गोशाला में शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि ये प्रदेश की प्रतिष्ठित गोशाला बनेगी। इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, राजेंद्र सिंह कोल, प्रदीप गंगा, लक्ष्मी नारायण, दीपक गुप्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।