{"_id":"5b240e234f1c1bab6e8b806c","slug":"31529089571-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29.31 करोड़ रुपये चमकेंगी पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29.31 करोड़ रुपये चमकेंगी पंचायतें
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
राज्य वित्त आयोग के तहत गांवों के विकास के लिए शासन ने पंचायतों के लिए 29 करोड़, 31 लाख 26 हजार 600 रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। ग्राम पंचायतों के लिए कुल 24 करोड़ 42 लाख 72 हजार 200 की धनराशि दी गई है, जबकि क्षेत्र पंचायतों के लिए 4 करोड़ 88 लाख 54 हजार 400 रुपये की धनराशि दी गई है। यह पैसा चार किश्तों में पंचायतों को दिया जाएगा। पंचायतें इस पैसे को गांवों की बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव पर खर्च कर सकेंगी।
पंचायतराज विभाग ने पहली किश्त का पैसा पंचायतों के खातों में भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसकी पत्रावली मंजूरी के लिए डीएम को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही यह पैसा पंचायतों के खाते में पहुंच जाएगा।
पहली किश्त में 6 करोड़ 10 लाख 68 हजार 050 रुपया ग्राम पंचायतों को जारी किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र पंचायतों को भी 1 करोड़ 22 लाख 13 हजार 600 रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएम की मंजूरी मिलते ही यह पैसा पंचायतों के खातों में पहुंच जाएगा। पंचायतें इस पैसे को ग्राम पंचायतों में नाली-खड़ंजों के रखरखाव और उनकी मरम्मत, जलनिकासी और पेयजल आदि सुविधाओं पर खर्च कर सकेंगी।
विज्ञापन
पंचायतों को लंबे समय से इस बजट का इंतजार है। पैसे की कमी से पंचायतों में नाली-खड़ंजे के रखरखाव के काम अटके पड़े हैं। पंचायत प्रतिनिधि इसकी जानकारी के लिए कई दिनों से पंचायतराज विभाग के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां से सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिल पा रहा है। अब पैसे के लिए उनका इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा।