{"_id":"5b05ce724f1c1bdb408b7693","slug":"31527107186-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की बैठक हुई
Updated Thu, 24 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यहां कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा हुई। यह परीक्षा 27 मई को शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर होेगी।
डीएम ने कहा कि यह परीक्षा केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि जिला प्रशासन की भी है। परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन और पारदर्शिता से कराई जाए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह अपने यहां सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, क्लॉक रूम व अन्य इंतजाम रखें।
सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। किसी भी किस्म की लापरवाही मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियोग्राफी आदि का भी पूरा इंतजाम कर लें।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस विभाग को भी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने बताया कि 27 मई को 8 विद्यालयों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक यह परीक्षा होगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पूर्व प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा शुरू होेने के 10 मिनट बाद कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 4248 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाना प्रतिबंधित होगा।