{"_id":"5ad902f54f1c1b54098b56cc","slug":"31524171509-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमकुमार सिंह होंगे अलीगढ़ के नए जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमकुमार सिंह होंगे अलीगढ़ के नए जिला जज
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला जज/अपर जिला जज स्तर के दर्जन भर न्यायिक अधिकारियों के तबादले करते हुए ढाई माह से रिक्त पड़े जिला जज के पद पर एचजेएस प्रेम कुमार सिंह की तैनाती कर दी है।
नए जिला जज बाराबंकी जिला जज के पद से स्थानांतरित होकर आ रहे हैं। इससे पहले वह यहां पांच साल विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा दो एडीजे यहां से गैर जनपद स्थानांतरित हो रहे हैं, जबकि तीन को नई तैनाती दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी सूचना के अनुसार बाराबंकी के जिला जज प्रेम कुमार सिंह को यहां नया जिला जज बनाकर भेजा जा रहा है। मूल रूप से मिर्जापुर निवासी प्रेमकुमार सिंह वर्ष 1986 में न्यायिक सेवा में आए। विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्ष 1996 में यहां बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट तैनात हुए।
विज्ञापन
यहां सिविल जज जूनियर डिवीजन, एसीजेएम व रेलवे मजिस्ट्रेट के पद पर वर्ष 2001 तक रहे हैं। अब वह फिरोजाबाद व बाराबंकी में जिला जज रहने के बाद यहां स्थानांतरित होकर आ रहे हैं।
बता दें कि यहां तैनात जिला जज कल्पना मिश्रा के 31 जनवरी सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। एडीजे प्रथम बतौर प्रभारी जिला जज कार्यभार संभाल रहे थे।
अब नए जिला जज के एक-दो दिन में आने की खबर है। इधर, 12 अप्रैल को हुए तबादलों के क्रम में यहां तैनात एडीजे मदनलाल निगम व अब्दुल कयूम को बस्ती स्थानांतरित किया गया है। वहीं सहारनपुर से एडीजे मुकेश कुमार सिंघल, संयुक्त सचिव विधि यूपी पीएससी इलाहाबाद के पद से शाहिद रजा व प्रतापगढ़ से सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव को बतौर एडीजे यहां स्थानांतरित किया गया है।