फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज से शुरू होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

आज से शुरू होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 17 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शनिवार से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। पांचों केंद्रों के प्रभारी व अधिकारी मूल्यांकन की तैयारी में जुटे रहे। वहीं, वित्तविहीन शिक्षक महासभा द्वारा कार्य बहिष्कार और शनिवार कोे मूल्यांकन केंद्रों पर ताले डालने की चेतावनी से अधिकारी चिंतित हैं। काफी शिक्षकों ने अभी अपने ड्यूटी आदेश भी नहीं लिए हैं।

शनिवार से यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। जिले में नौरंगीलाल जीआईसी, गोेपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन मूल्यांकन केंद्रोें पर पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


काफी कॉपियां भी जंचने के लिए यहां आ गई हैं। इधर, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करने की चेतावनी वित्तविहीन शिक्षक महासभा दे चुकी है।

महासभा के महामंत्री नीरज शर्मा का कहना है कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा। ऐसे में वित्तविहीन शिक्षक कॉपियां नहीं जांचेंगे और साथ ही शनिवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर ताले भी डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। उनका कहना है कि तय समय सीमा में मूल्यांकन करा लिया जाएगा। इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed