फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पूर्व सपा विधायक पर फ्लैट कब्जाने का आरोप

पूर्व सपा विधायक पर फ्लैट कब्जाने का आरोप

Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सपा विधायक पर फ्लैट कब्जाने का आरोप
पूर्व सपा विधायक पर फ्लैट कब्जाने का आरोप
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

सिने जगत में अलीगढ़ का नाम रोशन करने वाले महान अदाकार भारत भूषण के परिवार के सदस्य अशोक कुमार गुप्ता के दो फ्लैटों पर पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह पर कब्जा करने का आरोप लगा है। सरकार बदल जाने के बाद भी अभी तक अशोक कुमार गुप्ता की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

गुप्ता ने रविवार को मुंबई से आकर यह बातें यहां सेंटर प्वाइंट के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में मुंबई में रहते हैं और भारत भूषण के परिवार से हैं।
विज्ञापन


उनकी पुस्तैनी जमीन ग्राम किशनपुर रामघाट रोड थाना क्वार्सी में बिल्डर के साथ गायत्री रायल होम्स नाम से फ्लैट बनाए। इस आवासीय बहुमंजिला फ्लैटों के बी.ब्लॉक की चौैथी मंजिल स्थित उनके हिस्से में आए चार फ्लैटों पर 6 नवंबर को तत्कालीन विधायक ठा.राकेश सिंह ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय उन्होंने एसएसपी अलीगढ़ से लेकर सीएम तक गुहार लगाई, लेकिन सत्तारूढ़ होने के कारण उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद जब उन्होंने हाईकोर्ट का सहारा लिया तो चतुर्थ मंजिल स्थित दो फ्लैट तो खाली कर दिए, लेकिन दो फ्लैटों पर परिवार सहित अभी भी कब्जा किए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार बदलने के बाद उन्हें आशा हुई कि अब उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, लेकिन 26 सितंबर को जब वह अपने फ्लैटों पर जा रहे थे तो रास्ते में पूर्व विधायक के आधा दर्जन हथियारबंद गुंडों ने उन्हें ऊपर जाने से रोक दिया और धमकाते हुए भगा दिया।

गुप्ता ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से की। इस पर एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस को आदेश दिए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया है कि एक तरफ तो योगी सरकार भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है, लेकिन यहां का पुलिस प्रशासन उनके मामले में क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा।

विधायक को मैंने बेचे फ्लैट, कोई कब्जा नहीं
इस मामले में भू स्वामी अशोक गुप्ता से बिल्डर एग्रीमेंट कराकर अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर देवेंद्र कुमार गुप्ता निवासी जेल रोड का कहना है कि उन्होंने अशोक गुप्ता व उनके अन्य परिजनों से इस जमीन पर बिल्डर एग्रीमेंट के जरिये अपार्टमेंट बनाया था। जिसमें दोनों पक्षों हमारी और भू स्वामी की साझेदारी थी।

भू स्वामी पक्ष को उनके हिस्से के फ्लैट कब्जा सहित लिखा पढ़ी में दे दिए गए हैं। वह उनके कब्जे में हैं। मगर जिन फ्लैटों विंग-1 में बी-3 व बी-4 और विंग-2 में जी-4 व एच-4 की बात अशोक गुप्ता कह रहे हैं, उन पर अशोक गुप्ता का कोई मालिकाना हक नहीं है।

वह मेरे हक के फ्लैट हैं। उन पर बिक्री आदि के सभी अधिकार मेरे पास हैं। मैंने ही इनमें से जी-4 व एच-4 नंबर के दोनों फ्लैट पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह को विधायक रहते बेचे थे। इसके संपूर्ण दस्तावेज हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि भू स्वामी द्वारा अब अनर्गल रूप से विवाद पैदा कर रुपये ऐंठने के इरादे से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

----
इगलास से ओंकार और बेसवां से कुंवर राज को कांग्रेस का समर्थन
अलीगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह ने टाऊन एरिया इगलास से ओंकार प्रसाद उर्फ भोला नंबरदार, टाऊन एरिया बेसवां से कुंवर राज सिंह राज पुत्र कुंवर राजा राधारमण को कांग्रेस का समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार आजादी से आज तक कांग्रेस के समर्पित वरिष्ठ लोगों में शुमार रहे हैं। चार बार दोनों परिवारों का कोई न कोई हमेशा चेयरमैन रहा है। किसी कारण बस पार्टी का सिंबल समय से जमा नहीं कर पाये हैं, लेकिन कांग्रेस उनको पूरा समर्थन देगी। दोनों परिवारों से चार-चार बार नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता उनको विजयी बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed