{"_id":"59dd2d974f1c1b8d698b515f","slug":"31507667351-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सप्ताह का उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रारंभ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सप्ताह का उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रारंभ..
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सप्ताह का उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रारंभ
ब्यूरो,अमर उजाला , अलीगढ़।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास, भारत सरकार के सहयोग से गाजियाबाद के एबीईएस संस्थान द्वारा आयोजित चार साप्ताहिक उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी ने एएमयू के यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक में किया।
इस मौके पर तिवारी ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या का निदान सिर्फ सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है। अत: युवा स्वरोजगार को अपनाने का प्रयास करें। आज देश एवं समाज में स्वरोजगार या स्टार्ट अप के विषय में सोच बदल रही है।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में 30 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया है, जिन्हें अपना उद्यम लगाने के लिए इस कार्यक्रम में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को उद्यम शीलता को विकसित करना, परियोजना का चयन, मार्केट की पहचान, उद्यम सत्यापन, प्रोडक्ट लाइसेंसिंग, आईपीआर, एकाउंटिंग तथा अन्य विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इससे पूर्व यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक के टीपीओ तथा कार्यक्रम के संयोजक इंजी. मोहम्मद मोहसिन खान ने अतिथियों का स्वागत किया। एमके पाठक, साबिर अली खान, अब्दुल जब्बार, डॉ. वासिफ उल्लाह खान, पंकज त्यागी, अभिजित आदि मौजूद थे।