फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में प्रेमी, प्रेमिका को पकड़ने के बाद मारपीट, हंगामा

अलीगढ़ में प्रेमी, प्रेमिका को पकड़ने के बाद मारपीट, हंगामा

Wed, 09 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में प्रेमी, प्रेमिका को पकड़ने के बाद मारपीट, हंगामा
प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ने के बाद मारपीट, हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

कोतवाली के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को स्कूल में ही बच्चों को लाने के लिए लगे टैंपो चालक से प्यार हो गया। दो बच्चों की मां शिक्षिका अपने प्रेमी चार बच्चों के पिता टैंपो चालक के साथ चली गई थी, जिन्हें मंगलवार को लोगों ने पैंठ चौराहे पर पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट और जमकर बखेड़ा हुआ। जानकारी पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई।

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी छह साल पहले उत्तराखंड की रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी। स्कूल में बच्चों के स्कूल लाने-ले जाने के लिए लगाए गए टैंपो चालक से युवती के प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि छह माह पहले शिक्षिका अपने दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। मंगलवार को शिक्षिका की सास और ननद अतरौली के पैंठ चौराहे पर आई थीं, वहीं शिक्षिका और उसका प्रेमी उन्हें नजर आया। इस पर उन्होंने दोनों को रोक लिया। हंगामा होने के साथ मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस सभी को थाने ले गई। वहां भी हंगामा होता रहा। शिक्षिका प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, जिस पर पुलिस उसे एसडीएम कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed