फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सरकारी हज यात्री कोटा घटा, प्राइवेट टूर आपरेटर्स को फायदा

सरकारी हज यात्री कोटा घटा, प्राइवेट टूर आपरेटर्स को फायदा

Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सरकारी हज यात्री कोटा घटा, प्राइवेट टूर आपरेटर्स को फायदा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


इस बार सरकारी कोटे से जाने वाले हज यात्रियों की तादाद में तीन हजार से ज्यादा की कटौती कर दी गई है। वहीं, प्राइवेट टूर आपरेटर्स के कोटे में करीब चार हजार हज यात्री और बढ़ा दिए गए हैं। सबसे ज्यादा हज यात्री उत्तर प्रदेश के होंगे, जबकि सबसे कम 11 हज यात्री दमन व दीव से होंगे।

हज कमेटी ऑफ इंडिया व सऊदी अरब की हुकूमत के मुताबिक इस साल भारत से 1,75,025 हज यात्री हज करने अरब के लिए उड़ान भरेंगे। इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया 1,25,025 हज यात्री अरब भेजेगी। वर्ष 2018 में हज कमेटी ने करीब 1,28,700 लोगों को हज करने भेजा था। पिछले वर्ष प्राइवेट टूर आपरेटर्स के जरिये 46325 हज यात्री अरब गए थे, जबकि इस साल 50 हजार हज यात्री प्राइवेट टूर आपरेटर्स से जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से हज कमेटी 30237 हज यात्री अरब भेजेगी, जो अन्य राज्यों से काफी ज्यादा हैं। उत्तर प्रदेश से कुल 34397 हज आवेदन फार्म प्राप्त हुए हैं। वहीं, दमन व दीव से कुल 11 हज यात्री हज करने जाएंगे। यहां से सिर्फ 11 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था। हालांकि, हज कमेटी ऑफ इंडिया को तीन बार हज आवेदन के लिए तिथि बढ़ानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया ने तय कर दिया गया है कि इस बार 125025 हज यात्री जाएंगे। हालांकि, पिछली बार हज यात्रियों की तादाद ज्यादा थी।
-तौफीक अहमद खान, सचिव, लब्बैक हज सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed