{"_id":"5c1febb0bdec2256a87149e2","slug":"21545595824-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पांच वार्ड स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पांच वार्ड स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के अंतर्गत प्रदेश सरकार के आदेशानुसार स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा-2018 के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर चयनित वार्डों का पुरस्कार वितरण हुआ।
जिले के पांच वार्ड ही इस प्रतिस्पर्धा में सफल हो सके। यहां पर डीएम, नगर आयुक्त व अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने वार्डों के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि चयनित वार्डों के पार्षद, वार्ड प्रोत्साहन समिति व पदाधिकारियों से अलीगढ़ का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने को प्रोत्साहित किया।
नगर आयुक्त ने कहा कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2018 के मध्य प्रदेश के सभी जनपदों में वार्ड स्वच्छता प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें चयनित वार्डों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इसमें नगर निगम अलीगढ़ से वार्ड संख्या-18 चूहरपुर, वार्ड-39 मलखान नगर, वार्ड-42 रामबाग कालोनी, नगर पालिका अतरौली के वार्ड-2 सराय भोजराज नगर तथा नगर पंचायत छर्रा के वार्ड-5 संजय नगर को पुरस्कृत किया गया है।
इस मौके पर एडीएम प्रशासन, महाप्रबंधक जल सुरेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, जोनल सफ ाई अधिकारी इंद्रजीत सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अहमद हसन आदि मौजूद रहे।