{"_id":"5c1ab295bdec2256df275c04","slug":"21545253525-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में एटा का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में एटा का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में नवम मंडलीय स्काउट गाइड रैली समारोह का समापन बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय मौजूद रहे। कैप्टन दिनेश कुमार पालीवाल ने अध्यक्षता की। समारोह श्रीगणेश व मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में एटा जनपद का दबदबा रहा।
रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं स्वागत गान प्रस्तुत किया। आदर्श कृषि इंटर कॉलेज के छात्रों ने ऊंट नृत्य, जनता इंटर कॉलेज परसोन एटा की गाइड्स ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां डीआईओएस ने कहा कि इन तीन दिनों में आप सभी ने जो कुछ सीखा है। उसे अपने जीवन में अपनाएं। तभी इसकी सार्थकता है। इससे सेवा और अनुशासन की भावना जागृत होती है। डायट प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से अनेक प्रकार के गुणों का विकास होता है। इस मौके पर डॉ. जेपी यादव, अनूप शर्मा, रजनी यादव, देवेंद्र कुमार यादव, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारीलाल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय, रूप किशोर गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, सीडी बघेल, अभिषेक पांडेय, हरवीर सिंह सोलंकी, अंबुज जैन, नौशाद अली सिद्दीकी, डॉ. दीपक पालीवाल आदि मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
ब्लाक बेसिक स्काउट कासगंज
तहसील जूनियर स्काउट एटा कासगंज अलीगढ़
तहसील सीनियर स्काउट एटा अलीगढ़ हाथरस
नगर जूनियर स्काउट कासगंज अलीगढ़ हाथरस
नगर सीनियर स्काउट कासगंज एटा अलीगढ़
तहसील जूनियर गाइड एटा हाथरस
तहसील सीनियर गाइड एटा अलीगढ़ हाथरस
नगर जूनियर गाइड एटा कासगंज हाथरस
नगर सीनियर गाइड एटा कासगंज अलीगढ़