फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सस्ती मिलेगी ब्लड कैंसर की जांच किट

सस्ती मिलेगी ब्लड कैंसर की जांच किट

Thu, 06 Dec 2018 02:35 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
सस्ती मिलेगी ब्लड कैंसर की जांच किट
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर सेंटर फॉर बायो मेडिकल रिसर्च (दिल्ली विश्वविद्यालय) की डायरेक्टर प्रो. दमन सलूजा ने कहा कि दो-तीन साल में काफी सस्ती दरों पर ब्लड कैंसर की जांच किट उपलब्ध होगी। इस बाबत मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को फॉर्मूला दिया जा चुका है। कंपनी को जल्द ही फील्ड टेस्टिंग का अनुमान है।

बुधवार को प्रो. सलूजा टीकाराम कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय बायो मेडिकल पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत करने आई थीं। उन्होंने कहा कि सेमिनार का मकसद छात्राओं को बायो टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देने के साथ रोजगार के अवसर भी बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लड कैंसर की जांच किट इस समय सात हजार रुपये में मिल रही है। अगर उनकी किट बाजार में आई तो उसकी कीमत 700-1000 रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन


प्रो. सलूजा ने कहा कि विदेश के मुकाबले अपने देश में अभी भी गुणवत्ता परक केमिकल की कमी है। रिसर्च को और बढ़ावा मिलना चाहिए। जितना रिसर्च होगा, उतना ही फॉर्मूले के मामले में देश मजबूत होगा। वैसे भी, बायो टेक्नोलॉजी का क्षेत्र आने वाला वक्त काफी व्यापक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed