{"_id":"5adce7674f1c1b85028b5f9d","slug":"21524426599-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशकों के नाम से लेकर मूल्य तक किए तय।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशकों के नाम से लेकर मूल्य तक किए तय।
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़। प्रदेश सरकार इस बार किताबों के नाम पर होने वाली मनमानी वसूली को रोकने के लिए सख्त है। इसी के चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रकाशकों के नाम से लेकर किताबों के मूल्य तक निर्धारित कर दिए हैं और डीआईओएस को स्पष्ट आदेश दे दिया है कि इस बार इन्हीं प्रकाशकों की तय मूल्य की किताबों से ही पढ़ाई कराई जाएगी। डीआईओएस ने भी सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परिषद के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड ने इस बार यह व्यवस्था की है कि कक्षा नौ से लेकर 12 तक की पढ़ाई एनसीईआरटी की किताबों से ही हो। ऐसे में बोर्ड की पढ़ाई के लिए डेढ़ दर्जन किताबें एनसीईआरटी की लगाई गई हैं।
इसके अलावा अन्य किताबों के लिए भी प्रकाशकों के नाम स्पष्ट कर दिए हैं और इनके द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के मूल्य भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
परिषद ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। शैक्षिक सत्र में कक्षा 9 में तीन विषय हिंदी, अंग्रेजी संस्कृत, कक्षा 10 की हिंदी, अंग्रेजी संस्कृत, प्रारंभिक गणित, सामाजिक विज्ञान, कक्षा 11 की हिंदी व अंग्रेजी व कक्षा 12 की हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषयों के प्रकाशकों के नाम तय कर दिए हैं और पुस्तकों का मूल्य भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में आठ प्रकाशकों को यह काम सौंपा गया है। साथ ही डीआईओएस को यह निर्देश दिए गए हैं कि इन्हीं प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकों से पढ़ाई कराई जाए।
यदि पुस्तक उपलब्ध न हों तो इससे अवगत कराया आए। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे में सभी प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा रहा है और शासन के निर्देश पर निर्धारित पुस्तकों से ही विद्यालयों में ही पढ़ाई कराई जाएगी।