फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आधार कार्ड मांगा तो सीएमओ को बताया मूर्ख

आधार कार्ड मांगा तो सीएमओ को बताया मूर्ख

Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड मांगा तो सीएमओ को बताया मूर्ख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के ठेकों में आधार कार्ड की अनिवार्यता पर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर कुछ ठेकेदारों ने जमकर एतराज जताया और इस औपचारिकता को अव्यवहारिक करार देते हुए प्रशासनिक कार्य में लगे डॉक्टरों को मूर्ख कह दिया। जबकि विभागीय अधिकारियों ने इसे डिफाल्टरों से बचने और उनको चिह्नित के लिए अनिवार्य प्रक्रिया बताया है।

स्वास्थ्य विभाग में गुरुवार को भोजन आपूर्ति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई, अन्य सामान की आपूर्ति के लिए तीसरी बार टेंडर डाले गए थे। इन टेंडरों के लिए फर्म की तीन साल की बैलेंसशीट, पैन कार्ड, इनकम टैक्स रिटर्न के साथ ही आधार कार्ड भी मांगा गया।
विज्ञापन


इस पर कुछ ठेकेदारों ने एतराज जता दिया। एक ठेकेदार ने तो प्रशासनिक कार्यों में लगे सभी डॉक्टरों को मूर्ख तक कह दिया। उक्त ठेकेदार के मुताबिक यह लोग चिकित्सक हैं और इन्हें विभाग का प्रशासनिक कार्य या वित्तीय कार्य करना नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ठेकेदारों ने इस बात को लेकर एतराज जताया कि एक बार निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर कोई औपचारिकता कम पाई जा रही है तो उसे पूरे करने का अवसर क्यों दिया जा रहा है।


जब ऐेसे लोग बीमार पड़ते हैं और डॉक्टरों के पास आते हैं तब पता लगता है कि मूर्ख कौन है। जहां तक प्रशासनिक कार्यों का सवाल है तो यह सही है कि हमें मजिस्ट्रेटी पावर नहीं है, लेकिन इसके बाद भी हम प्रशासनिक कार्यों को कर रहे हैं। आधार की औपचारिकता डिफाल्टरों से बचने के लिए की गई है।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed