{"_id":"5a3824cc4f1c1bf4688c20ed","slug":"21513628876-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों के खुलासे पर अलीगढ़ के एसएसपी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरियों के खुलासे पर अलीगढ़ के एसएसपी सम्मानित
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
चोरियों के खुलासे पर एसएसपी को किया सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र अंतर्गत पाश कॉलोनी में हुई ताबड़तोड़ चोरियों का एसओजी द्वारा पिछले दिनों खुलासा करने के मामले में स्थानीय लोगों ने सोमवार को एसएसपी को सम्मानित किया। एसएसपी के साथ एसओजी, क्वार्सी टीम का भी मान बढ़ाया।
पॉश कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण कुमार महेश्वरी, सचिन महेश्वरी सहित महेश्वरी परिवार ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी राजेश पांडेय को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ चोरियों ने क्षेत्र के लोगों का जन जीवन दहशत में कर दिया था। पकड़ा गया पूरा गैंग बाहर का था, उसके बाद भी अलीगढ़ एसओजी ने संभल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित कई की गिरफ्तारी कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि हर संभव क्षेत्र की शांति के लिए पुलिस प्रयास करेगी। इस दौरान इंस्पेक्टर क्वार्सी राघवेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी छोटेलाल, एसओजी से राकेश यादव, दुर्विजय सिंह, मोहन, फिरोज खान भी सम्मानित किए गए।