फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़, कानपुर, बरेली और गोंडा प्री क्वार्टर फाइनल में

अलीगढ़, कानपुर, बरेली और गोंडा प्री क्वार्टर फाइनल में

Wed, 25 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़, कानपुर, बरेली और गोंडा प्री क्वार्टर फाइनल में
अलीगढ़, कानपुर, बरेली, गोंडा प्री क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मेजबान अलीगढ़, कानपुर, बरेली, गोंडा की टीम ने नाक आउट मैच में जीत दर्ज करके प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार से प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।

मंगलवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने आगरा के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें एक गोल भी नहीं कर सकीं। हर आक्रमण को रक्षापंक्ति खिलाड़ियों ने बेकार साबित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में अलीगढ़ ने गजब का तालमेल दिखाया। मिड फील्डर तालिब बिन अयूब को मिले शानदार पास को 54वें मिनट में गोलकीपर को चकमा देकर फुटबॉल जाल में उलझा दी। टीम की 1-0 से बढ़त बन गई। तीन मिनट के बाद शुभम लोचन ने शानदार मैदानी गोल करके टीम की बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समय लग रहा था कि मेजबान 2-0 से मैच जीत लेगा, लेकिन अलीगढ़ की रक्षापंक्ति को भेदते हुए मैच के अंतिम क्षण में 78वें मिनट में आगरा के अभिषेक ने मैदानी गोल करके टीम की हार के अंतर को कम दिया। अलीगढ़ ने 2-1 से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच देवीपाटन मंडल गोंडा और मुरादाबाद के बीच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीम के खिलाड़ियों को कई बार गोल करने के मौके मिले, लेकिन हर बार गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। पहला हाफ गोल रहित रहा । दूसरे हाफ के 70वें मिनट में गोंडा के राइट आउट खिलाड़ी से मिले शानदार पास को रक्षापंक्ति खिलाड़ी को छकाते हुए आकिब ने गोल कर दिया। टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली, जो मैच खत्म होने तक कायम रही।

तीसरे मैच में बरेली के खिलाड़ी चित्रकूट बांदा की टीम पर हावी रहे। पहले के छटवें मिनट में बरेली के सैयद जियाउल ने पहला गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद अक्षित सिंह ने 19वें मिनट, अवनीश शर्मा ने 33वें मिनट व दूसरे हाफ के 52वें मिनट में विवेक, 57वें मिनट में अभिषेक, 65वें मिनट में आनंद, 70वें मिनट में अब्दुल्ला, 75वें मिनट में एक अन्य खिलाड़ी ने एक-एक गोल दागकर टीम को 8-0 बढ़त दिला दी। चित्रकूट की टीम बिखरी नजर आई। खिलाड़ियों में तालमेल का अभाव दिखा। यह टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

चौथे मैच में कानपुर के फारवर्ड खिलाड़ी अंशुल ने दो शानदार गोल की बदौलत गोरखपुर के खिलाड़ियों की रणनीति फेल कर दी। पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ के 50वें मिनट में अनुराग व 63वें मिनट में अंशुल ने गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। बढ़त को कम करने के लिए गोरखपुर के खिलाड़ी जूझते रहे, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसी बीच 80वें मिनट में अंशुल ने अपना दूसरा और टीम की ओर से तीसरा गोल करके टीम को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी। कानपुर ने गोरखपुर को 3-0 से हरा दिया।


आज प्री क्वार्टर फाइनल
बुधवार को स्टेडियम में प्री क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ और झांसी के बीच मुकाबला होगा। दूसरा प्री क्वार्टर फाइनल में इलाहाबाद और मेरठ के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed