{"_id":"5988c6544f1c1bdd558b4857","slug":"21502135892-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम्माम पहुंचा दुर्गेश, जल्द ही लौटेगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम्माम पहुंचा दुर्गेश, जल्द ही लौटेगा भारत
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दम्माम पहुंचा दुर्गेश, जल्द ही लौटेगा भारत
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सऊदी अरब में फंसा अलीगढ़ का दुर्गेश रक्षाबंधन के दिन रियाद से दम्माम पहुंच गया। वह यहां एयर कंडीशन डिपोर्टेशन हाउस में ठहरा हुआ है। जहां पर उसके साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिंदू युवक भी हैं। दम्माम में दुर्गेश का मामला सोशल वर्कर नेस (जो कि भारतीय हैं) देख रहे हैं। वही एक्जिट के लिए दुर्गेश के डॉक्यूमेंट तैयार कर रहे हैं। दम्माम से दुर्गेश ने कुछ तस्वीरें भेजी हैं, जिसमें वह वहां के कैफेटेरिया में कॉफी पी रहा है और खुश नजर आ रहा है।
करीब पांच महीने पहले अलीगढ़ के सारसौल मुर्गा मंडी के पास रहने वाले दुर्गेश को आरोपियों ने सऊदी अरब में नौकरी दिलवाने का लालच देकर दो लाख रुपये लेकर मजदूरी करवाने भेज दिया।
वहां दुर्गेश फंस गया, क्योंकि उसका पासपोर्ट उससे मजदूरी कराने वाले ने छीन लिया। करीब दो महीने बाद दुर्गेश वहां से भागकर रियाद आ गया। यहां उसे बनारस का युवक महताब मिला और उसने ढाई महीने तक दुर्गेश को अपने घर में रखा। दुर्गेश के प्रकरण में अलीगढ़ के एक और युवक रूपेश पाठक ने भारतीय विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और उसकी भारत वापसी की प्रक्रिया शुरू करायी। इसके बाद दुर्गेश सोमवार को डिपोर्टेशन के लिए दम्माम पहुंच गया। वहां से जानकारी मिली है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और युवक भी वहां पर हैं। दुर्गेश को वहीं पर रखा गया है। उम्मीद है जल्द ही दुर्गेश भारत की जमीन पर होगा।