फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में 20-21 को रोजगार मेला, 1200 से अधिक पंजीकरण

एएमयू में 20-21 को रोजगार मेला, 1200 से अधिक पंजीकरण

Wed, 17 Apr 2019 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में 20-21 को रोजगार मेला, 1200 से अधिक पंजीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्रसंघ द्वारा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के सहयोग से आगामी 20-21 अप्रैल को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश विदेश की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रहीं हैं।

कार्यक्रम के संयोजक एवं छात्रसंघ सचिव हुजैफा आमिर, अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं टीपीओ साद हमीद ने पत्रकारों को बताया है कि इस दो दिवसीय रोजगार मेले में गूगल, आईबीएम, एचसीएल, ब्रिटिश एयरवेज, आईसीआईसीआई बैंक, जोमेटो, बारक्लेज़, एडोब तथा सिलरिस जैसी कंपनियां शामिल हो रही हैं। हुजैफा आमिर ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अब तक लगभग 1200 छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण करा चुके हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा डिग्री लेकर रोजगार के लिए मारे-मारे फिरते हैं। रोजगार मेले के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन 20 अप्रैल को कैनेडी हॉलमें किया जाएगा। साक्षात्कार एवं अन्य प्रक्रिया आर्ट फैकल्टी में आयोजित किया जाएगा। साद हमीद ने बताया कि मेले में हर फैकल्टी के छात्रों का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed