{"_id":"5c38f9afbdec227357413ba7","slug":"201547237807-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने फर्जी आईडी पर ई-टिकट बनाने वाले को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने फर्जी आईडी पर ई-टिकट बनाने वाले को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
रेलवे की आईआरसीटीसी वेबसाइट पर पर्सनल आईडी बना यात्रियों से मोटा कमीशन लेकर ई-टिकटों की बुकिंग करने का अवैध कारोबार करने वाले दलालों की धरपकड़ लगातार जारी है। अलीगढ़ आरपीएफ क्राइम ब्रांच शाखा ने गुरुवार को चंडौस की र्नई बस्ती से एक दलाल को दबोचा। उसके पास से लगभग छह लाख रुपये की ई-टिकटों का ब्योरा बरामद हुआ है। सात अग्रिम यात्रा की ई-टिकट बरामद हुईं हैं। दलाल के खिलाफ क्राइम ब्रांच शाखा ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज और एक अन्य आरोपी को वांछित किया है।
अलीगढ़ आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि चंडौस से पकड़े गए दलाल की पहचान विकास अग्रवाल (19) पुत्र लोकेश अग्रवाल निवासी नई बस्ती, चंडौस के तौर पर हुई है। दलाल विकास ने आईआरसीटीसी वेबसाइट पर पांच पर्सनल आईडी बना रखीं थीं। इनसे उसने लगभग छह लाख रुपये की ई-टिकटों की बुकिंग का अवैध कारोबार किया है।
साथ ही इसके पास से एक रेलवे की एजेंट आईडी भी बरामद हुई है। मौके से दुकान स्वामी रामेश्वर दयाल शर्मा पुत्र हुकम चंद शर्मा फरार था। उसे मामले में वांछित घोषित किया है। अवैध कारोबार करने वाले दलाल से ई-टिकट बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में हमराह नरेश कुमार, एएसआई अर्जुन सिंह मीणा, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, हेमेंद्र कुमार शर्मा, देवकी नंदन मीणा शामिल रहे।