{"_id":"5bf07746bdec226985592f80","slug":"201542485830-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी: प्रवेश पत्र में हेराफेरी पर एसओजी ने कैफे संचालक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी: प्रवेश पत्र में हेराफेरी पर एसओजी ने कैफे संचालक को हिरासत में लिया
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आज (रविवार को) होने वाली टीईटी से पहले शनिवार को कस्बे के सासनी रोड स्थित एक साइबर कैफे संचालक को एसओजी ने हिरासत में लिया है। कैफे संचालक पर प्रवेश पत्र व रिकार्ड में हेरफेर करने का संदेह है।
देर रात तक एसओजी और इगलास कोतवाली पुलिस कैफे संचालक से पूछताछ में जुटी थी। उधर, देर शाम इगलास कोतवाली में कुछ युवक टीईटी का प्रवेश पत्र गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराने भी पहुंचे थे, हालांकि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
शनिवार की दोपहर एसओजी को सूचना मिली थी कि कस्बे के सासनी रोड स्थित एक साइबर कैफे में रिकार्ड में हेरफेर करके फेक आईडी व प्रवेश पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इस पर एसओजी ने छापा मारकर साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लेने के साथ ही लैपटाप व कुछ लोगों का मूल रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया हैै। इस युवक को एसओजी कई संदिग्ध स्थानों पर भी ले गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में ऐसे लोगों का गैंग भी सक्रिय है जो टीईटी पास कराने की गारंटी लेकर परीक्षार्थी के स्थान पर एक्सपर्ट को बिठा देता है। इस काम के लिए अभ्यर्थी के आवेदन के दौरान ही ऐसे सॉल्वर का भी आवेदन करा दिया जाता है। परीक्षा के दौरान पहचान पत्र तथा प्रवेश पत्र में फोटो कट पेस्ट करके परीक्षा में सॉल्वर बिठाया जाता है।
संदेह के आधार पर एक साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में साक्ष्य मिलते हैं तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मणिलाल पाटीदार, एसपी देहात