फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बुरे फंसे छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक

बुरे फंसे छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक

Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बुरे फंसे छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


छात्राओं से छेड़छाड़ और अन्य गंभीर आरोपों को झेल रहे जवां ब्लाक के आवासीय माडल स्कूल समाजवादी अभिनव विद्यालय छलेसर के शिक्षक बुरी तरह फंस गए हैं। एडीआईओएस के नेतृत्व में जांच कमेटी ने छात्राओं के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी है। अब यह रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत कर आरोपी शिक्षक को शो काज नोटिस जारी करने की तैयारी है।

यह है मामला
स्वतंत्रता दिवस पर निरीक्षण को पहुंचे जिले के प्रभारी अधिकारी एवं प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग से कक्षा नौ से बारह तक के समाजवादी अभिनव विद्यालय छलेसर की कुछ छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़खानी, पढ़ाई न कराना, बेवजह की टिप्पणी करना, लैब न कराना, इधर उधर घूमते रहना, घंटों तक मोबाइल से लगे रहना समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। मौके पर मौजूद अभिभावकों ने तो उन पर एडमीशन में भी कमीशन लेने का आरोप जड़ा। इस मामले में डीआईओएस ने एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय, डबल एओ मुरारीलाल एवं एक अन्य अफसर की तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंपी थी। घटना के आरोपी शिक्षक को हाईस्कूल पिपलौठ स्थानांतरित कर उनके स्थान पर दो महिला शिक्षकों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपों पर अड़ी छात्राएं
जांच समिति ने इस मामले में दर्जनभर से अधिक छात्राओं के बयान दर्ज किये। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ छात्राएं तो छेड़खानी एवं अश्लील फब्तियों के बयान से मुकर गईं, लेकिन तीन-चार छात्राएं अपने बयान पर कायम रहीं। उन्होंने समिति के सामने स्वीकार किया कि शिक्षक अक्सर अश्लील फब्तियां एवं मौका मिलने पर छेड़छाड़ से नहीं चूकते। अन्य छात्राओं ने शिक्षक पर पढ़ाई व लैब न कराने, शिक्षण के बजाय इधर उधर घूमने एवं घंटों मोबाइल से चिपके रहने के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे कुछ अभिभावकों ने शिक्षक पर एडमीशन के नाम पर कमीशन का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि न हो घटनाओं की पुनरावृत्ति
माडल स्कूल में छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आने के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए डीआईओएस ने प्रति सप्ताह महिला शिक्षकों द्वारा छात्राओं की काउंसलिंग की व्यवस्था की है। जिन विद्यालयों में महिला शिक्षक नहीं हैं वहां आसपास के स्कूलों की शिक्षिकाओं को काउंसलिंग के लिए भेजा जाएगा।

गुटबंदी की संभावना पर भी मंथन
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक हुई जांच में गुटबंदी का मामला भी सामने आया है। पता चला है कि वहां शिक्षकों के दो गुट हैं और वे अपने हित साधने के लिए दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगे रहते हैं। संभवत: यह मामला भी इससे जुड़ा हो। इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।


जांच समिति की रिपोर्ट डीआईओएस के माध्यम से मिल गई है। आरोपी शिक्षक को शो काज नोटिस दिया जा रहा है। यह भी पता चला है कि उक्त विद्यालय में शिक्षकों के दो गुट हैं। वे एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ते। संभवत: छेड़छाड़ के आरोप उसी गुटबंदी का परिणाम हों। समिति की जांच में छेड़छाड़ के आरोप पर कुछ ही छात्राएं कायम रहीं। बाकी ने अपने बयान बदल दिये। जांच में इस बिंदु पर भी गौर किया जाएगा।
चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed