फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गुजरात से लौटने के बाद अखिलेश यादव करेंगे समीक्षा

गुजरात से लौटने के बाद अखिलेश यादव करेंगे समीक्षा

Mon, 11 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
गुजरात से लौटने के बाद अखिलेश यादव करेंगे समीक्षा
गुजरात से लौटने के बाद अखिलेश यादव करेंगे समीक्षा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर निगम चुनाव में सपा के मेयर पद प्रत्याशी मुजाहिद किदवई की जमानत जब्त होने का प्रकरण गरमाता जा रहा है। अब इसकी समीक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व क बीना मंत्री अहमद हसन, एसआरएस यादव की टीम करेगी। हारे प्रत्याशी मुजाहिद किदवई ने हार के लिए संगठन के नेताओं को जिम्मेदार बताया है।


उन्होंने बताया कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुजरात विधानसभा चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। उनके वापस आने के बाद पूरे निकाय चुनाव की प्रदेश स्तरीय समीक्षा होगी। जिसमें हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला और महानगर कमेटी अध्यक्ष और संगठन से जुड़े पदाधिकारियाें से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के गुजरात से लौट कर आने का इंतजार हो रहा है। गौर हो कि सपा के मेयर प्रत्याशी 15 हजार वोटों पर ही सिमट गए थे, जबकि अलीगढ़ नगर निगम में तकरीबन छह लाख वोट हैं। ऐसे में पार्टी इस शर्मनाक हार के लिए गंभीरता से विचार विमर्श कर रही है। कुछ पुराने पार्षदों से भी इसके कारण पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed