{"_id":"59dd2d994f1c1b87698b5179","slug":"201507667353-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का बजट मांगें : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का बजट मांगें : मंडलायुक्त
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का बजट मांगें : मंडलायुक्त
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनकर तैयार है, कभी भी इसको चालू किया जा सकता है। अब मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने सीमा टॉकिज रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए शासन से बजट मांगने को कहा है।
मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने राज्य सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि वह संबंध में गंभीरता के साथ लखनऊ में पैरवी करें सरकार की ओर से ऐसे कार्यों के लिए जल्द से जल्द बजट जारी हो रहा है।
सीमा टॉकि ज पर भी पुल बन जाए तो शहर की जाम की समस्या का और बेहतर निदान हो सकेगा। इसके साथ ही अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड और बुलंदशहर-खुर्जा अतरौली होते हुए अलीगढ़ तक के मार्ग को फोर लेन बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीडब्लूडी अफसरों को इस मार्ग के लिए बनने वाले पुलों का एस्टीमेट तैयार कर बजट लेने को कहा है।
विज्ञापन
साथ ही कमिश्नर ने आगरा में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक का खुलासा करते हुए कहा कि अलीगढ़ मंडल में अब शासन विकास की कई ड्रीम प्रोजेक्ट योजनाओं को मूर्त रूप देने में लगा हुआ है।
स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के दृष्टिगत अलीगढ़ महानगर में एक और ट्रॉमा सेंटर तथा डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए और स्वास्थ्य विभाग से ही बजट धनराशि ली जाये। अब तक अलीगढ़ महानगर से दूर अकराबाद पर ट्रॉमा सेंटर बन चुका है, परंतु बिना संसाधन के वह स्थानीय आवश्यकताओं पर खरा नहीं उतर पाया है।
मंडलायुक्त ने मंडल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सोराें में घाटों के नवनिर्माण, यात्री गृह, आयोजन के लिए कृष्णाजंलि जैसा कवर्ड सभास्थल और यहां पर प्रतिवर्ष इलाहाबाद के माघ मेला जैसे वृहद आयोजन कराने के लिए विभिन्न कार्यों के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिये। एटा नगर में बाईपास निर्माण के साथ-साथ वहां के विकास के लिए एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने को कहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंडलीय अफसर मौजूद थे।