{"_id":"597e33684f1c1b9b508b486f","slug":"201501442920-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
‘हर रविवार डेंगू-मलेरिया पर वार’ अभियान बारहद्वारी में चला। शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी बीमारियों की रोकथाम के लिए कार्य कर रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने डेंगू से बचाव के तरीके बताए। अभियान के तहत रैली ऊपरकोट से बाजार एवं मोहल्ले में निकाली गई। रैली के उपरांत 30 सदस्यीय टीम ने आसपास के 240 घरों के 247 कूलर, 11 टायर, 258 गमले, 169 प्लास्टिक के पात्र एवं 171 अन्य पात्रों का निरीक्षण किया। कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह, मुन्नालाल, करन सिंह, नेशनल चेरिटेबल हास्पीटल एवं बारहद्वारी में कृष्ण गोपाल गुप्ता के कूलर में लार्वा पाए गए।
प्रीमियर नगर के खाली प्लाट के मालिक नगेश गुप्ता के यहां भी लार्वा मिला। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। रैली में हरिबाबू गुप्ता, राजेश सरकोड़ा, हरी सिंह यादव, त्रिलोकी, डॉ. यास्मीन, जितेंद्र, ऋषि, मोनू, रूबी लोकेश, धर्मपाल, सरोज, सतीश आदि मौजूद थे।