फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए

Tue, 04 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तथाकथित गोरक्षकों पर दिए गए बयान के बाद अब मुस्लिम स्टडीज एंड एनालिसिस (एफएमएसए) ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की है। वहीं, प्रधानमंत्री के बयान का स्वागत भी किया है। कहा, निर्दोष लोगों पर हो रहे तथाकथित गोरक्षकों के हमले से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंच रहा है, जो देश के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। देश में आपसी सौहार्द और गंगा-जमुना तहजीब कैसे कायम रहे, इस पर एएमयू के शिक्षकों और बुद्धजीवियों ने खुलकर अपनी राय रखी।
एफएमएसए के निदेशक डॉ. जसीम मोहम्मद ने कहा कि पहले तो मैं प्रधानमंत्री के उस बयान का स्वागत करता हूं कि जिसमें उन्होंने गोरक्षकों को इंसानियत की अहमियत बताई। जसीम ने कहा, मुस्लिमों पर हमले बंद होने चाहिए। यह देश के लिए ठीक नहीं है। ऐसे लोगों पर लगाम लगनी चाहिए। साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
विज्ञापन

एएमयू के कोर्ट मेंबर प्रोफेसर हुमायूं मुराद ने कहा कि हिंदुस्तान के डीएनए में शांति और सहिष्णुता है। आज के वातावरण को अच्छा बनाने की बजाय उसे उलझाने की कोशिश की जा रही है अलीगढ़ मुस्लिम टीचर्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव डॉ. मोहम्मद शाहिद ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद हर महीने ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हिंदू-मुस्लिम व सामाजिक संगठनों को आगे आना होगा, जो माहौल में घुली द्वेष, ईर्ष्या, मनमुटाव रूपी जहर से निजात दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामिया उर्दू अलीगढ़ के ओएसडी फरहत अली खान ने कहा कि देश में आतंक का माहौल बन रहा है, जिससे उबरने की जरूरत है, नहीं तो स्थिति भयावह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed