फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 stoppages of roadways buses fixed in the city

अलीगढ़ः शहर में रोडवेज बसों के 20 स्टॉपेज तय

Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
20 stoppages of roadways buses fixed in the city
शहर में जाम से मुक्ति के लिए रोडवेज बस स्टैंड से विभिन्न जनपदों को जाने वाली बसों को विभिन्न रूटों से रवाना किया जाएगा। साथ ही बसों के 20 स्टॉपेज भी तय किए गए हैं। बृहस्पतिवार को रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक कर एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने ये प्लान तैयार किया है। इन बस स्टॉप पर बैठने के साथ धूप और बारिश से बचने के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत कंपनी बाग से एटा की तरफ जीटी रोड पर छह बस स्टॉप बनेंगे, जिसमें पुराने बस स्टैंड के अंदर, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज के सामने छर्रा अड्डा पुल के दोनों तरफ, एटा चुंगी चौराहे से पहले नंदलाल हॉस्पिटल के सामने, श्रीजी गार्डन के सामने, गंगीरी-छर्रा नए बस स्टैंड के सामने और बौनेर तिराहे के दोनों तरफ के हिस्से को चयनित किया गया है। कंपनी बाग से आगरा-मथुरा की तरफ बस स्टॉप के लिए आठ स्थान चयनित हुए हैं। जिनमें कंपनी बाग चौराहे का मोड़, गांधी पार्क पुलिस चौकी के पास, हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहे पर भार्गव हॉस्पिटल के सामने, सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने दोनों तरफ, आगरा रोड नए बाईपास के नीचे दोनों तरफ, एटूजेड कार्यालय के सामने, मथुरा बाईपास के नीचे दोनों तरफ के स्थान शामिल हैं। जबकि कंपनी बाग से दिल्ली रोड की तरफ जीटी रोड पर मालवीय पुस्तकालय, तहसील तिराहे के दोनों तरफ, सारसौल रोडवेज बस स्टैंड के अंदर, देव मोटर्स के शोरूम के सामने, ताजपुर रसूलपुर मोड़, महरावल बाईपास वाले पुल के पास दोनों तरफ के कुल छह स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

ये रूट निर्धारित किए गए
1- गांधीपार्क बस स्टैंड से आगरा, मथुरा, बरेली की ओर रोडवेज बसों का संचालन होगा।
2- सारसौल बस स्टैंड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ हरिद्वार, देहरादून (उत्तराखंड) जयपुर (राजस्थान) तथा दिल्ली, नोएडा की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन होगा।
3- सारसौल बस स्टैंड से मुरादाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को बरोला पुल, एफएम टॉवर, महेशपुर तिराहा, क्वार्सी बाईपास होकर, क्वार्सी चौराहा, रामघाट रोड होकर निर्धारित रूट पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4- जनपद अलीगढ़ में जो प्राइवेट बसें रोडवेज के रंग में चल रही हैं अथवा उप्र परिवहन निगम जैसे संदेश अंकित हैं। उन सभी का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसी बसें मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
5- शहर में रोडवेज की बसें बस स्टेंडों के बाहर खड़ी नहीं होनी चाहिए। अनुपालन न करने वाले रोडवेज बसों के विरुद्ध ई-चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed