फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   20 passengers injured in mini bus accident which overturned due to tire burst in Aligarh

हाथरस में बड़ा हादसा: बरातियों से भरी मिनी बस टायर फटने से पलटी, 20 लोग घायल; चार की हालत गंभीर

Fri, 22 Nov 2024 09:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Nov 2024 09:02 PM IST
सार

बस का अगला टायर गांव जिमिसपुर के पास फट गया, जिससे बस असंतुलित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी दूसरी लेन में आकर सड़क के दूसरे किनारे पर जाकर पलट गई। बस पलटने से इसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
 

विज्ञापन
20 passengers injured in mini bus accident which overturned due to tire burst in Aligarh
सिकंदराराऊ मे पलटी मिनी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

22 नवंबर की रात आठ बजे ग्रेटर नोएडा के गांव जलपुरा से फर्रुखाबाद जा रही बरातियों से भरी 32 सीटर मिनी बस का एटा राजमार्ग पर गांव जिमिसपुर के निकट टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरे किनारे पर जाकर पलट गई। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। इनमें से 20 घायल हो गए। चार को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के गांव हल्द्वानी जलपुरा से दो मिनी बसें बरातियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही थीं। एक मिनी बस आगे चली गई, जबकि दूसरी बस का अगला टायर गांव जिमिसपुर के पास फट गया, जिससे बस असंतुलित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी दूसरी लेन में आकर सड़क के दूसरे किनारे पर जाकर पलट गई। बस पलटने से इसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राजमार्ग से गुजरते वाहन भी यह दृश्य देखकर मौके पर रुक गए। आसपास के गांव के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

 
सभी ने मिलकर पलटी बस को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर सात एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। 13 घायलों का फिलहाल सीएचसी पर उपचार चल रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल तीन लोग बस में रखे सामान की सुरक्षा के लिए मौके पर मौजूद थे। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान और पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में मदद की। दूल्हा शाहरुख पुत्र शकील खान आगे चल रही मिनी बस में होने के कारण सुरक्षित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

मिनी बस दुर्घटना में वकील पुत्र सूबेदार निवासी गांव हवेली मैनपुरी, नज़ाकत अली पुत्र नवी बख्श निवासी गांव हल्द्वानी ग्रेटर नोएडा, मुश्ताक खान पुत्र सादिक खान निवासी बदरपुर दिल्ली, अनवार पुत्र रोशन निवासी बदरपुर दिल्ली, शाहरुख खान पुत्र दिलावर खान निवासी बदरपुर दिल्ली, बिलावल पुत्र फतेहजान निवासी बदरपुर दिल्ली, आसिफ जान पुत्र शौकीन जान निवासी बदरपुर दिल्ली, समीर पुत्र इरफान निवासी बदरपुर दिल्ली, अशफाक खान पुत्र मुन्ना निवासी बदरपुर दिल्ली, जाहिद पुत्र अशफाक निवासी बदरपुर दिल्ली, मुन्ना जान पुत्र फतेह जान दिल्ली, सफी पुत्र लतीफ, सब्बो पुत्री शमी आदि शामिल हैं। अशफाक पुत्र मुन्ना, समीर पुत्र अशफाक, मुन्ने पुत्र फतेह खान, अनवर पुत्र रोशन निवासी बदरपुर दिल्ली को रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed