फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पार्षदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव किया

पार्षदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव किया

Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



नाला सफाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पार्षदों ने नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव किया। साथ ही एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा गया। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी में सड़क चौड़ी करने के संबंध में एक पत्र जिलाधिकारी को भी दिया है।


ज्ञापन में कहा गया है कि प्रत्येक वार्ड में निरीक्षक और सुपरवाइजर को 20-20 कर्मचारियों का गैंग दिया गया है। लेकिन वार्ड संख्या 52 के नालों की सफाई के लिए पूरे गैंग ने काम ही नहीं किया। नाला सफाई के लिए लाखों रुपये के खरीदे गए उपकरणों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



इससे सिल्ट सड़कों पर देखी जा सकती है। जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए बारिश से पहले नालों की तली झाड़ा सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि रेलवे स्टेशन रोड, समद रोड, मैरिस रोड पर सड़क चौड़ी करने का काम हो रहा है। इसके लिए चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में रसूखदारों को छोड़ दिया गया है। उनके कब्जे अभी भी बने हुए हैं। इसमें समानता रखी जाए।



इससे पहले ज्ञापन देने वालों में कार्यकारिणी उप सभापति पुष्पेंद्र जादौन, पार्षद सुरेंद्र पचौरी, पूरन दिवाकर, सूरज माहौर, राजेंद्र किशोर, वैभव गौतम, विनोद माहौर, हेमंत गुप्ता, रंजीत कुमार, वीरेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed