{"_id":"5cc8b1f6bdec2207114be729","slug":"191556656630-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अलीगढ़ के बालकों ने जीती टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अलीगढ़ के बालकों ने जीती टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश टेनिस क्रिकेट संघ के बैनर तले हरदुआगंज में चल रही तृतीय राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता अलीगढ़ (बालक) ने जीत ली। सोमवार को अलीगढ़ की बालिकाओं ने प्रतियोगिता जीती थी।
अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर फाइनल में अलीगढ़ ने 10 ओवर के मैच में 93 रन का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी सुल्तानपुर केवल 72 रन बना सकी। इससे पहले सेमीफाइनल में अलीगढ़ ने लखनऊ को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सुल्तानपुर ने हाथरस को हरा दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विवेक बंसल, विशिष्ट अतिथि एसजीएफआई के सहायक सचिव कन्हैया गुर्जर, चौधरी रामवती सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। संचालन यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शंभूदयाल रावत, उप प्रधानाचार्य आरएन यादव, संजय शर्मा, सचिव प्रदीप रावत, कंचन राघव, शशांक चौरसिया, रिंकू दीक्षित, राजू चौधरी, सतीश कुमार, नीरज तिवारी, गौरव राजपूत आदि मौजूद रहे।