फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हैलो..चुनाव आ गया है, आप अपना असलाह जमा करा दें

हैलो..चुनाव आ गया है, आप अपना असलाह जमा करा दें

Sun, 24 Mar 2019 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
हैलो..चुनाव आ गया है, आप अपना असलाह जमा करा दें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


चुनाव सिर पर आते ही पुलिस प्रशासनिक मशीनरी ने लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की कवायद शुरू कर दी है। अपने जिले में 30 हजार से अधिक लाइसेंसी शस्त्र हैं, जिन्हें जमा कराने के लिए पुलिस स्तर से थानों के सिपाहियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के लाइसेंसियों केा फोन कर शस्त्र जमा कराने की इत्तला दी जा रही है। अब तक पुलिस के इस प्रयास से 6 हजार के करीब लाइसेंस जमा हो चुके हैं।

अपने जिले में 30 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंसी हैं। हर चुनाव में इन्हें जमा कराने का फरमान आता है। हालांकि हाईकोर्ट का साफ निर्देश है कि किसी तरह का दबाव शस्त्र जमा करने के लिए नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए नियमावली भी नियत है। इसी कड़ी में एसएसपी आकाश कुलहरि बताते हैं कि लाइसेंसी को शस्त्र न जमा करने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए उसे जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन करना होगा। इस पर अग्रिम निर्णय होगा।
विज्ञापन



चुनाव के लिए मांगी 100 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स
चुनाव नजदीक आते ही पुलिस स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में पैरामिलिट्री फोर्स की डिमांड भी आयोग से की गई है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में मात्र 35 कंपनी सीपीएफएम मिली थी। वहीं विधानसभा चुनाव में यह संख्या बढ़कर 125 कंपनी हो गई थी। इसी के मद्देनजर 100 कंपनी सीपीएएमएफ मांगी गई है। हालांकि उम्मीद है कि 50 कंपनी के आसपास सीपीएमएफ यहां मिलेगी। इसके ठहरने, तैनाती आदि के लिए अभी से प्लानिंग भी बनाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed