{"_id":"5b8301a442c79246382cf84c","slug":"191535312292-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने बहनों को तोहफे में दिया सुरक्षा का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने बहनों को तोहफे में दिया सुरक्षा का बीमा
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने रक्षासूत्र कार्यक्रम में उन्हें राखी बांधने वाली बहनों को प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का तोहफा दिया। गौरतलब हो कि यह कार्यक्रम सांसद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
बता दें कि खैर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार शाम को सांसद द्वारा रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संयोजक संजू बजाज को बनाया गया। शाम चार बजे से बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था।
यहां बहनों ने सबसे पहले सांसद को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनसे सुरक्षा का वायदा लिया। यहां बहनों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का प्रीमियम भरकर सांसद ने अपना प्यारा सा तोहफा सभी बहनों को दिया।
विज्ञापन
इस दौरान तकरीबन 700 से 800 महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस मौके पर प्रतीक चौहान, मीनेश भारद्वाज, अर्पित तिवारी, प्रतीक चौहान, अमन गुप्ता, राजीव शर्मा, विवेक सारस्वत, अमर गुप्ता, संजय भीलवारा, मयंक भीलवारा, संजीव वार्ष्णेय, राजकुमार सिंह, हरेंद्र राजपूत, गगन कुमार, मौनू सरदार, रोहन आदि मौजूद रहे।