{"_id":"5b118ff94f1c1bb36e8b5bab","slug":"191527877625-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्दय छल्ला ऑपरेशन वाले मरीजों से रूबरू होंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ह्दय छल्ला ऑपरेशन वाले मरीजों से रूबरू होंगे पीएम
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हाथरस।
जनपद के घुटना रिप्लेसमेंट के ऐसे लाभार्थी जिन्होने 16 अगस्त 2017 के बाद घटी हुयी दर पर अपने घुटने का रिप्लेसमेंट और 12 फरवरी 2018 के बाद घटी हुई दर पर अपने हृदय का छल्ला का आपरेशन करवाया है, ऐसे लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जून को सुबह आठ बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए रूबरू होंगे। बाकायदा इसका प्रसारण दूरदर्शन पर भी किया जाएगा।
डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य ने बताया कि ऐसे लाभार्थियों को तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क करना होगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आपरेशन में होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेगें। उन्होने सभी निजी चिकित्सालयों को भी निर्देश दिया कि जिनके अस्पताल में 16 अगस्त 2017 के पश्चात घुटने का रिप्लेसमेंट एवं 12 फरवरी 2018 के बाद हृदय का छल्ला का आपरेशन करवाया गया है। ऐसे लाभार्थी की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें। इधर, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि घुटना रिप्लेसमेंट और ह्दय के छल्ले के ऑपरेशन वाले मरीजों को खोजने के लिए आईएमए से संपर्क साधा जा रहा है।
----