फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   19 People Covid Positive

125 लोगों ने किया कोरोना को पराजित, 19 संक्रमित

Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
19 People Covid Positive
जनपद में 125 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं, जबकि 19 संक्रमित हुए हैं। वर्तमान समय में सक्रिय मरीजों की संख्या 599 रह गई है। इसके साथ ही एल-1 अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई है। अलग-अलग अस्पतालों में पांच लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों में अब तक कोरोना से 102 मौत दर्ज हुई है। अलीगढ़ के व्यक्ति की एटा में मौत हुई है, जबकि एक मौत एक निजी अस्पताल में हुई है। इसके अतिरिक्त एक-एक मौत पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज एवं केके हॉस्पिटल में हुई है। कोरोना संक्रमितों में गिरावट का क्रम जारी है। शुक्रवार को 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में अब तक 21054 लोग संक्रमित एवं 20353 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में 8583 लोग आए सुरक्षा घेरे में
अलीगढ़। कोविड टीका लगवा कर 8583 लोग सुरक्षा घेरे में आए हैं। युवाओं में उत्साह बरकरार है।
18 से 44 आयु वर्ग में 8800 लक्ष्य के विरुद्ध 6583 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि 44 वर्ष से अधिक उम्र के 2010 लोग प्रथम एवं दूसरी डोज लेकर सुरक्षा घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम पर एफआईआर का आदेश
अलीगढ़। कोविड वैक्सीन लोडेड सिरिंज कूड़ेदान में फेंकने की दोषी पाई गई जमालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम (संविदा) पर एफआईआर का आदेश हो गया है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि एएनएम निहा खान पर एफआईआर का आदेश हो गया है। आज रात में या शनिवार को एफआईआर हो जाएगा। उसके बाद पुलिस अधिकारी इस मामले की स्वतंत्र रूप से जांच करेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा एक-दो दिन में
अलीगढ़। भाजपा एक-दो दिन में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा एक-दो दिन में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed