फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब आठ दिन संगीनों के साये में रहेगा अपना जिला

अब आठ दिन संगीनों के साये में रहेगा अपना जिला

Thu, 11 Apr 2019 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अब आठ दिन संगीनों के साये में रहेगा अपना जिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अपना जिला आने वाले आठ दिन तक कड़े सुरक्षा घेरे में रहने वाला है। यहां देश की सर्वोच्च सुरक्षा एजेंसी एनएसजी, एसपीजी, एटीएस के साथ-साथ पैरामिलिट्री व अन्य तमाम सुरक्षा एजेंसियां डेरा डालने जा रही हैं। वजह है कि यहां आज से दिग्गज नेताओं की रैलियां शुरू होने जा रही हैं और फिर चुनाव भी होना है।

यहां गुरुवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिर शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रैली करने आ रहे हैं। इसके बाद मंगलवार व बुधवार को छोड़ दें तो गुरुवार को चुनाव होगा। इसी वीवीआईपी दौरे के क्रम में गुरुवार की सीएम योगी की दो-दो रैलियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने के लिए डीएम चंद्रभूण सिंह-एसएसपी आकाश कुलहरि दोनों आयोजन स्थलों पर पहुंचे। जहां फोर्स संग ब्रीफ मीटिंग की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की दो रैलियों के लिए आगरा जोन से पहुंचा फोर्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज की रैली के लिए 3 एएसपी, 7 डीएसपी, 20 थानेदार, 72 एसआई, 12 महिला एसआई, 342 कांस्टेबल, 48 महिला कांस्टेबल, 30 ट्रैफिक सिपाही लगाए गए हैं। यहां कुल 37 प्वाइंटों पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां आयोजन स्थल के नजदीक ही हैलीपैड बनाया गया है। इसी तरह नानऊ पैंठ मैदान पर 3 एएसपी, 7 डीएसपी, 17 थानेदार, 70 एसआई, 3 महिला एसआई, 267 कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 1 टीआई, 1 टीएसआई व 18 ट्रैफिक सिपाही लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हैलीपैड आयोजन स्थल के नजदीक ही बना है। यहां भी तीन दर्जन प्वाइंटों पर पुलिस बल लगाया गया है। यहां जीटी रोड का ट्रैफिक नियंत्रित रखना पुलिस के लिए चुनौती है। इसे लेकर अधिकारियों ने दोनों आयोजन स्थलों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था का भी घूमकर जायजा लिया। आयोजन के दौरान जीटी रोड पर ट्रैफिक रोकने पर भी विचार हुआ है। यहां दोनों आयोजन स्थलों पर डीएम एसएसपी ने बाहर से व जिले से आए फोर्स संग ब्रीफ मीटिंग में निर्देश दिए और रिहसर्ल भी किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री एनएसजी कमांडो जेड प्लस सिक्योरिटी में रहते हैं। इसके अनुसार सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पीएम की रैली के लिए मांगा गया पूरे प्रदेश से यह फोर्स
पीएम की रैली के लिए एक दर्जन आईपीएस, एक दर्जन एएसपी, 40 डीएसपी, 15 कंपनी पीएसी, एक हजार सिपाही, 100 ट्रैफिक सिपाही के अलावा भारी संख्या में एसओ व इंस्पेक्टर बाहर के जनपदों से मांगे जा रहे हैं। जिला पुलिस के स्तर से डीआईजी को डिमांड भेजी गई है। डीआईजी स्तर से यह डिमांड जोन व प्रदेश के अन्य जनपदों को भेजी गई है। यह फोर्स कल के बाद यहां पहुंचना शुरू हो जाएगा।

इस दौरान सुरक्षा इंतजामों पर गौर करें तो पीएम नरेंद्र मोदी को पांच चक्रीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। इसमें पहला घेरा एसपीजी और दूसरा एसपीजी स्नाइपर्स का होगा। इसके बाद एटीएस के कमांडो और फिर 50 से अधिक तेज तर्रार सब इंस्पेक्टरों की टीम डी को घेरे रहेगी। इसके बाद पुलिस की तैनाती की जाएगी।

कल से एसपीजी-एटीएस की टीमें भी डाल लेंगी डेरा
योगी की रैली के बाद प्रियंका गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों की तैयारियों के लिए एसपीजी व एनएसजी की टीमें भी जिले में डेरा डाल लेंगी। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से उनके आने व ठहरने आदि के इंतजाम पर काम किया जा रहा है। इधर, दूसरे चरण के चुनाव के लिए 13 अप्रैल से जिले में पैरामिलिट्री फोर्स भी पहुंच जाएगा। तब तक के लिए यहां एक कंपनी आरएएफ को रिजर्व में रखा गया है।

गोवंश और गन्नाधारी किसानों पर रहेगी पैनी नजर
पीएम मोदी की रैली में जिले का बहुचर्चित मुद्दा किसानों की फसल बर्बाद कर रहा गोवंश और गन्ना किसानों की बदहाली कहीं मुद्दा न बन जाए। यह अंदेशा खुफिया एजेंसियों के स्तर से जताया जा रहा है। इसके चलते पीएम मोदी की रैली के इर्द-गिर्द गोवंश व गन्नाधारी किसानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसी किसी भी हरकत पर तत्काल एक्शन किया जाएगा।

हाल ही में जिले में गोवंश को लेकर खूब हायतौबा मची थी। हालांकि हायतौबा के बाद प्रशासन स्तर से खासे इंतजाम किए गए। मगर इसे लेकर आज भी किसान बेहद परेशान हैं। किसानों को फसलों की रखवाली तक करनी पड़ रही है। गांव-गांव में गोवंश से परेशानी का मुद्दा छाया हुआ है। इसी तरह जिले की साथा गन्ना चीनी मिल की बदहाली भी किसानों का मुद्दा है।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों के स्तर से भेजे गए इनपुट के अनुसार यह मुद्दे कहीं पीएम की रैली में मुखर न हो जाएं, इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से रैली को आने वाले हर मार्ग व आसपास के इलाकों में गन्ना व गाय को लेकर बेहद पैनी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल एक्शन की तैयारी है।

कल के बाद कड़ी चौकसी में रहेगा जिला
पीएम की रैली को लेकर कल के बाद जिला कड़ी चौकसी में ले लिया जाएगा। देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर जिला आ गया है। यहां हर तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कल के बाद होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा मिश्रित आबादी वाली बस्तियों में नजरी चेकिंग शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए खुफिया टीमें यहां डेरा डालने जा रही हैं।


जिले में चुनावी माहौल में सीएम-पीएम सहित अन्य कई वीवीआईपी दौरे प्रस्तावित हैं। इसके लिए हर तरह के सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जोन व प्रदेश के अन्य जिलों से भी फोर्स मांगा गया है और पहुंचा भी है। सीएम की आज की दोनों रैलियों के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। साथ में पीएम की रैली तैयारियां भी जारी हैं।
- आकाश कुलहरि एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed