{"_id":"5bc4fbe8bdec2269724a6e85","slug":"181539636200-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम बनाकर करें शत प्रतिशत बसों का संचालन: जेएड ए नोमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम बनाकर करें शत प्रतिशत बसों का संचालन: जेएड ए नोमानी
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
बुलंदशहर से स्थानांतरित होकर आए जेडए नोमानी ने सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ का चार्ज ले लिया। चार्ज लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में शत प्रतिशत बसों के संचालन के साथ ही अन्य दिशा निर्देश भी दिए। वहीं बुद्ध विहार के एआरएम आलोक दास सोमवार को चार्ज लेने के बाद छुट्टी पर चले गए। नोमानी 2000 से 2007 तक अलीगढ़ रीजन में विभिन्न स्थानों पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर रहे हैं।
सोमवार की सुबह क्षेत्रीय प्रबंधक का चार्ज लेने के बाद जेडए नोमानी ने कार्यालय में अधीनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने शत प्रतिशत बसों के संचालन के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद स्टॉफ ने उन्हें बताया कि ईटीएम मशीन की कमी के चलते शत प्रतिशत बसों का संचालन नहीं हो पाता है। इस पर उन्होंने मैनुअल टिकट पर बसों का संचालन करने के निर्देश दे दिए। साथ ही स्टेशन इंचार्ज तथा फोरमैन को टीम बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि त्योहार का सीजन है, ऐसे में शत प्रतिशत बसों का संचालन ही निगम के हित में है। यदि संचालन में ईटीएम परेशानी खड़ी कर रही है तो उसके स्थान पर मैनुअल टिकट के जरिए बसों का संचालन कराया जाए। स्टॉफ की कमी को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था है उसी में बेहतर काम करके दिखाना है बेहतर मैनेजमेंट होता है। लोड फैक्टर और कम इनकम देने वाले चालक परिचालक के खिलाफ कार्यवाही करने में वह कोताही नहीं बरतेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अमर उजाला को बताया कि 70 प्रतिशत ईटीएम मशीन उपलब्ध हैं, लेकिन 30 प्रतिशत की कमी है। इन तीस प्रतिशत कमी के कारण बसों को खड़ा नहीं किया जा सकता है। बैठक में एसएम एसके यादव, एआरएम फाइनेंस यूपी सिंह, एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।