{"_id":"5b6cb0934f1c1be2588b5f64","slug":"181533849747-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन को जा रही महिला के ड्रिप निकाली, निजी अस्पातल ले गई आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन को जा रही महिला के ड्रिप निकाली, निजी अस्पातल ले गई आशा
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मोहन लाल गौतम जिला महिला अस्पताल में एक आशा ने सभी नैतिकताओं को ताक पर रखते हुए सीजेरियन आपरेशन को जा रही एक गर्भवती महिला के परिजनों को गुमराह कर हाथ से ड्रिप निकाल ली। इसके बाद अच्छे इलाज का झांसा देकर उसे सारसौल स्थित एक नर्सिंग होम में ले गई। इस मामले की जानकारी होने पर अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने संबंधित आशा के खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखित में शिकायत की है।
गभाना के गांव महरावल निवासी सपना पत्नी विमल को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लाया गया था। यहां पर जांच में पाया कि बच्चे की गर्भ नाल उसके पैर में फंसी हुई है। इसके बाद अस्पताल की डाक्टरों ने सपना का सीजेरियन आपरेशन करने का फैसला किया। आपरेशन की तैयारियां की जा रही थीं कि इस बात की भनक अस्पताल परिसर में मंडरा रही एक आशा को लग गई। उसने सपना के परिजनों से कहा कि यहां पर ठीक से इलाज नहीं होता है। मरीज की देखभाल में भी लापरवाही की जाती है। उसे एक नर्सिंग होम का पता है जहां सस्ते में काम हो जाएगा।
इस बात से परिजन दुविधा में फंस गए। सपना के हाथ में ड्रिप लगी थी और उसे आपरेशन थिएटर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आशा ने अस्पताल स्टाफ को गुमराह करते हुए सपना के हाथ से ड्रिप निकाल दी और उसे स्ट्रेचर से उठा कर निजी नर्सिंग होम ले जाने लगी। इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते उसे ई रिक्शा में बैठाकर सारसौल स्थित निजी नर्सिंग होम में ले गई। पीछे पीछे परिजन भी पहुंच गए। इस बात की भनक जब अस्पताल प्रशासन को लगी तो सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने संबंधित आशा की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की है।