फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डिफेंस कोरिडोर की बैठक

डिफेंस कोरिडोर की बैठक

Tue, 07 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस कोरिडोर की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की आगामी 11 अगस्त को प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को मुक्कमल करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) बंगलूरू के पांच अधिकारियों की टीम सोमवार को अलीगढ़ पहुंच गई। यहां टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों और इनोवेटिव मेन्युफेक्चर फेडरेशन के सदस्यों से बातचीत की। टीम ने बैठक के स्थल होटल रॉयल रेजीडेंसी का दौरा भी किया। मंगलवार से यहां तैयारियां तेज गति पकड़ लेगी।

इधर, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि यूपी डिफेंस कॉरिडोर में निवेश करने वाले उद्यमियों को यूपी डिफेंस एंड एरोस्पेश पॉलिसी 2018 के तहत मिलने वाली सुविधाओं, छूट और सब्सिडी का फायदा मिलेगा। इसके अलावा अन्य घोषणाएं भी बैठक में होगी, जिसकी पूरी जानकारी बैठक के बाद ही हो सकेगी। वहीं देर शाम डिफेंस कॉरिडोर की बैठक को लेकर एडीएम सिटी एसबी सिंह के नेतृत्व में भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के अधिकारियों, इनोवेटिव मेन्युफेक्चर फेडरेशन के सदस्यों के साथ बैठक हुई। जिसमें मंगलवार से होने वाले कामकाज पर बात हुई। अलग अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


वीवीआईपी आगमन : 35 अधिकारी और 430 सफाई कर्मी तैनात
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित वीवीआईपी आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन शहर को चमकाने में लग गया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने सोमवार को अधीनस्थों के साथ धनीपुर हवाई पट्टी, एटा चुंगी, कयामपुर, क्वार्सी बाईपास, रामघाट रोड, अचलताल रोड, जीटी रोड, कठपुला, जेल रोड ओवरब्रिज, नुमाइश मैदान, सारसौल मैदान, सारसौल फल मंडी, रायल रेजीडेंसी होटल और खैर बाईपास का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 35 अधिकारियों और 430 कर्मियों को छह जेसीबी मशीन, पांच लोडर, पांच सीवर जेट मशीन, 15 ट्रक और 12 ट्रैक्टर के साथ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीवीआईपी रूट पर सड़क की मरम्मत, पेच वर्क का काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य मार्गों के डिवाइडरों की रंगाई-पुताई भी कराई जा रही है। नगर निगम वर्कशॉप के सामने स्थित आर्मी लेड और सारसौल फ ल मंडी के निकट लगभग आठ से 10 साल पुराने कूड़े के ढेरों को भी उठवाकर समतलीकरण कराया गया है। सुबह की शिफ्ट में 430 सफ ाई कर्मचारियों के अतिरिक्त रात्रि में स्वीपिंग मशीन, दो रोबर्ट वाहन और 150 सफ ाई कर्मचारियों की टीमें भी लगाई गई हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम को 12 अगस्त तक निरंतर कार्यशील रखा गया है, जिसमें दूरभाष संख्या 0571-2502111, 18002747047 व 7500112224 कार्यशील है। पॉलिथीन प्रयोग और ब्रिकी करने वालों को चेक कर कार्रवाई की जाएगी।


रामघाट रोड पर आज हटेगा अतिक्रमण
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि मंडलायुक्त अजयदीप सिंह के निर्देश पर वीवीआईपी आगमन को दृष्टिगत रामघाट रोड को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में नगर निगम द्वारा रामघाट रोड पर अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराई जा रही है। मंगलवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन के सहयोग से रामघाट रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामघाट रोड से अतिक्त्रस्मण हटाने के लिये कर अधीक्षक अजीत कुमार राय के नेतृत्व में नगर निगम टीम का गठन किया गया है, जिसमें जेसीबी, 20 कर्मचारी, अवर अभियंता, स्वच्छता निरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed