{"_id":"5b68b5704f1c1b61508b77a9","slug":"181533588848-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इगलास के 7 वर्षीय अंकित के लिए करें दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इगलास के 7 वर्षीय अंकित के लिए करें दुआ
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इगलास के 7 वर्षीय मासूम अंकित दुर्लभ हृदय रोग ‘एब्स्टीन’ से पीड़ित है। नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के हृदय-वक्ष और वाहिका शल्य कर्म चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता को सोमवार अंकित को दिखाया गया। मासूम का ऑपरेशन करना जरूरी है। अब अंकित को आपके प्यार एवं दुआ की जरूरत है।
इगलास के मास्टर कॉलोनी निवासी 7 वर्षीय अंकित पुत्र बबलू एवं रामवती को 18 जुलाई को जेएन मेडिकल कॉलेज से नई दिल्ली रेफर कर दिया गया। निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाले अंकित की मदद का बीड़ा अमर उजाला फाउंडेशन ने उठाया है। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर समाजसेवियों ने दिल खोल कर मासूम अंकित की मदद की।
सोमवार को अंकित को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. विजय गुप्ता को दिखाया गया। अंकित का उपचार 9 अगस्त से शुरू होगा। डॉ. विजय का कहना है कि ऑपरेशन जरूरी है। ऑपरेशन के एक सप्ताह बाद अंकित को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।