फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... हर सचिव को अपनी ग्राम पंचायत में बनवाने होंगे दो शौचालय

अलीगढ़... हर सचिव को अपनी ग्राम पंचायत में बनवाने होंगे दो शौचालय

Sat, 04 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... हर सचिव को अपनी ग्राम पंचायत में बनवाने होंगे दो शौचालय
हर सचिव को अपनी ग्राम पंचायत में बनवाने होंगे दो शौचालय
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्ति अभियान को गति देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

सभी को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में दो-दो स्वच्छ शौचालय बनवाने का लक्ष्य दिया गया है। आश्वासन दिया है कि उनका उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।

शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बैनरतले राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक उदयराज सिंह के नेतृत्व में विकास भवन जाकर मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र से वार्ता की।
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपनी समस्याएं एवं पूर्व में हुई उत्पीड़न की घटनाओं को सीडीओ के समक्ष रखा। सीडीओ ने ओडीएफ योजना में प्रगति लाने को कहा। साथ ही सभी सचिवों को अपनी अपनी पंचायत में कम से कम दो शौचालय बनवाने का लक्ष्य दिया। इसे सभी से सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिछले दिनों अधिकारियों से साथ हुए अभद्र बर्ताव एवं मारपीट की घटनाओं का हवाला देते हुए सीडीओ से इनकी पुनरावृत्ति पर रोक लगाने का आग्रह किया। वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed