फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 thousend students gave Entrance on 25 centers

25 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 01 Jun 2015 02:00 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 01 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
25 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। सर सैयद की चमन का बुलबुल बनने को विद्यार्थी बेचैन हैं। इसका नजारा रविवार को देखने को मिला। एएमयू बीए, बीएससी एवं बीकॉम में दाखिला के लिए लालायित 18808 विद्यार्थी अलीगढ़ के 25 केंद्रों पर शामिल हुए। दूसरे केंद्रों की रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है। एएमयू कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि सुबह की परीक्षा में अलीगढ़ में बीएससी के लिए पंजीकृत कुल 12642 छात्र-छात्राओं में से 81 प्रतिशत (10032) शामिल हुए। जबकि बीकॉम में पंजीकृत 4283 में से 3456 (80 प्रतिशत) शामिल हुए। बीएस में 6213 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 5320 (85 प्रतिशत) शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के बैठने के लिए कुर्सी, पीने के लिए पानी एवं टेंट आदि का इंतजाम किया गया था। एएमयू छात्रों की संस्था सोच.... बियाउंड दी इमेजिनेशन, एएमयू एनएसएस इकाई एवं टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन आदि द्वारा बाहर से आए परीक्षार्थियों की सहायता के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। एएमयू कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि 1 जून को बीएएलएलबी प्रवेश परीक्षा का आयोजन अलीगढ़ के अतिरिक्त अन्य शहरों के केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed