{"_id":"5c6c6235bdec227386332715","slug":"171550606901-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट सेवा केंद्र की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट सेवा केंद्र की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रधान डाकघर कार्यालय में दो माह पहले विदेश मंत्रालय की ओर से स्थापित किए गए पासपोर्ट सेवा केंद्र की क्षमता जल्द ही बढ़ाई जाएगी। यहां प्रतिदिन 100 आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। फिलहाल यहां 50 आवेदकों के दस्तावेजों के सत्यापन को ही मंत्रालय और पासपोर्ट विभाग की ओर से मंजूरी दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक क्षमता बढ़ाने को लेकर विभाग में काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह में यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगा।
प्रधान डाकघर कार्यालय परिसर में 25 दिसंबर को पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन के बाद से ही यहां आवेदकों की भारी संख्या पासपोर्ट बनवाने को पहुंच रही है। आलम यह है कि वर्तमान में 27 फरवरी तक की बुकिंग फुल चल रही है।
इसके कारण अलीगढ़ सहित अन्य जनपदों के आवेदकों को पासपोर्ट बनवाने को लेकर काफी इंतजार करना पड़ रहा है। जनपदवासियों की ओर से यह समस्या सांसद सतीश गौतम और विधायक संजीव रजा के समक्ष भी रखी गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इसकी क्षमता बढ़ाने को लेकर विभागीय अधिकारियों और मंत्रालय के लोगों ने बातचीत की जाएगी। माना जा रहा है कि भारी क्षमता और सांसद की पैरोकारी को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने इसकी क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है।