{"_id":"5c5f3246bdec2273ab6071ea","slug":"171549742662-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेश भर की जेलों में तीन दिवसीय जेल दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जिला कारागार में बंदियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बंदियों ने शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबाल, रस्सा-कसी खेलों के साथ नृत्य, गायन, लेखन, कविता आदि में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया। इसमें सर्किल 2 टीम ने सर्किल 1 टीम को 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर हराया। वॉलीबाल के मुकाबले में सर्किल 1 टीम विजेता रही। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बंदियों के उत्साह, प्रतिभा व अनुशासन की प्रशंसा की। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन व संचालन प्रभारी जेलर संजय शाही व डिप्टी जेलर आफताब अहमद अंसारी ने किया।