फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अनपढ़ होना दर्शाता है शिक्षकों का अंगूठा लगाना

अनपढ़ होना दर्शाता है शिक्षकों का अंगूठा लगाना

Sat, 15 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अनपढ़ होना दर्शाता है शिक्षकों का अंगूठा लगाना
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) द्वारा शुक्रवार को धर्म समाज इंटर कालेज में जनपदीय सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, प्रांतीय महामंत्री नंदकुमार मिश्रा व प्रांतीय उपाध्यक्ष भगवान शंकर त्रिवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यहां प्रांतीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के परिवर्तन के बाद भी शिक्षा में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। शिक्षकों की समस्याएं भी यथावत हैं। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं देना, एक अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन की सुविधा न देने वाली समस्याएं आज भी बरकरार हैं। अमरनाथ सिंह ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। आने व जाने के समय अंगूठा लगाना शिक्षकों को अनपढ़ दर्शाता है। संगठन इसका विरोध करता है। इसी के साथ अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार जिस तरह से नियम लागू कर रही है। उससे बच्चों का भविष्य अच्छा नहीं दिख रहा है। शिक्षा का स्तर गिर रहा है। पूर्व में प्राकृतिक पढ़ाने की व्यवस्था अच्छी थी।
विज्ञापन


फरवरी में यूपी बोर्ड परीक्षा से कई दिक्कतें सामने आ रही हैं। जिससे सरकार वाकिफ नहीं है। किसान, शिक्षक व बच्चे सभी परेशान हैं। मार्च की परीक्षा मौसम के हिसाब से अच्छी थीं। फरवरी में फसल बोई जाती है। जबकि अप्रैल में वर्तमान एडमीशन के समय फसल काटी जाती है। इस दौरान बच्चा सालभर की फसल काटेगा या स्कूल में पढ़ने आएगा। यह सरकार अधिकारियों के विचारों से चल रही है। इस मौके पर रमन कुमार, घनेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. प्रभुदयाल अग्रवाल, डॉ. विष्णु कुमार कुशवाह, शशीवाला अग्रवाल, साधना सक्सेना, सुनील दत्त शर्मा, दिलीप कुमार पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed