फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शिकोहाबाद में मालगाड़ी डिरेल, अलीगढ़ जंक्शन पर सैकड़ों यात्री हुए परेशान

शिकोहाबाद में मालगाड़ी डिरेल, अलीगढ़ जंक्शन पर सैकड़ों यात्री हुए परेशान

Sat, 15 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद में मालगाड़ी डिरेल, अलीगढ़ जंक्शन पर सैकड़ों यात्री हुए परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली-कानपुर रेल मार्ग के मध्य शिकोहाबाद के पास शुक्रवार सुबह मैन लाइन पर मालगाड़ी डिरेल होने के कारण लगभग साढे़ छह घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। दिल्ली से वाया अलीगढ़ जंक्शन कानपुर पहुंचने वाली 10 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

दिल्ली से चलकर अलीगढ़ होकर कानपुर की ओर जाने वाली दिल्ली-लखनऊ शताब्दी सहित पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्स, स्वतंत्रता सेनानी एक्स, टाटानगर एक्स को आगरा से गुजारा गया। वहीं, कालका मेल, नार्थ-ईस्ट एक्स, सीमांचल एक्स, नीलांचल एक्स, सिक्किम महानंदा, उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्स को अलीगढ़ के बजाय मुरादाबाद होकर कानपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


इधर, कानपुर से अलीगढ़ की ओर आने वाली गोमती सहित लगभग आधा दर्जन ट्रेनों का समय संचालन तीन से चार घंटे तक प्रभावित हुआ। मालगाड़ी डिरेल होने के कारण इस परिवर्तन से अलीगढ़ जंक्शन पर सैकड़ों यात्री परेशान हुए। यात्रियों के साथ आए बच्चे भी ट्रेनों के इंतजार में परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों को रद् करनी पड़ी यात्रा
दिल्ली-लखनऊ शताब्दी सहित दस ट्रेेनों के अलीगढ़ जंक्शन नहीं पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में यात्रियों को अपने रिजर्वेशन रद् कराने पड़े। इसके साथ ही जनरल बोगी में यात्रा करने वाली यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। जनरल टिकट वाले यात्री तो अन्य ट्रेनों के इंतजार में जंक्शन पर डटे रहे। इसमें सबसे अधिक परेशानी यात्रियों के बच्चों को हुई। भूख-प्यास से बच्चे स्टेशन पर व्याकुल हो उठे।

खानपान की स्टालों पर लगी भीड़, खूब काटी चांदी
ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठे यात्री जब भूख-प्यास से व्याकुल हो उठे तो खानपान की स्टालों की ओर रुख किया। इसमें अवैध वेंडरों ने भी खूब चांदी काटी, समोसा-पकौड़ा को यात्रियों को दुगने दामों पर बेचा। मजबूरन यात्रियों को इनसे खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ी।


नीलांचल एक्सप्रेस से परिवार सहित भुवनेश्वर जाना था। मगर, ट्रेन को डायवर्ट कर दिया गया। इसके कारण काफी परेशानी हुई। मजबूरन यात्रा कैंसल करनी पड़ी।
- अमूल्य कुमार हौता, यात्री

कालका एक्सप्रेस से बिहार के गाया जाना था, लेकिन ट्रेन कैंसल हो गई। बच्चों और पत्नी के साथ होने के कारण अब वापस लौटने में काफी परेशानी हो होगी। रिजर्वेशन भी कैंसल करना पड़ा।
- सुनील, यात्री

संगम एक्सप्रेस से कानपुर से दिल्ली आया रहा था। अलीगढ़ जंक्शन पर आकर ट्रेन की आगे की यात्रा कैंसल हो गई। स्टेशन पर काफी परेशानी हुई। खान-पान का सामान भी काफी मंहगा दिया गया।

- राजेंद्र कुमार, यात्री


शिकोहाबाद के पास मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण दिल्ली-कानपुर रूट लगभग साढे़ छह घंटे के लिए प्रभावित रहा। दोपहर 1:30 बजे के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सका।
- गौरव कृष्णा बंसल, सीपीआरओ, नार्थ सेंट्रल रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed