{"_id":"5b996b74867a557fef6f7fd0","slug":"171536781172-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम पर नगर निगम ने की चाक चौबंद व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम पर नगर निगम ने की चाक चौबंद व्यवस्थाएं
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मोहर्रम के अवसर पर नगर निगम ने पेयजल, सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए तैयारी की है। इस संबंध में प्रभारी नगर आयुक्त आरपी सिंह ने समीक्षा बैठक की। तय किया गया है कि 25 अधिकारियों, 45 कर्मियों और 130 सफाई कर्मचारियों को मोहर्रम की व्यवस्था में तैनात किया जाएगा।
मोहर्रम का चांद दिखते ही नगर निगम प्रशासन शहर में मोहर्रम की व्यवस्थाओं को मोहर्रम की दस तारीख से पूर्व पूरा कराने में लग गया है। प्रभारी नगर आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि मोहर्रम पर बेहतर इंतजाम करने का लक्ष्य रखा गया है।
सभी थानों में मोहर्रम के अवसर पर रखे जाने वाले ताजियों, मजलिसों, इमामबाड़ा, धार्मिक स्थलों के आस पास नगर निगम की व्यवस्थाओं के लिए थाना वाइज 25 अधिकारियों को तैनात किया गया है। इनके साथ 45 कर्मियों और 130 सफाई कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को निर्देश दिये गये है कि मोहर्रम पर रखे जाने वाले ताजियों के आस पास व करबला के मार्ग पर यदि कहीं कोई गड्ढे आदि हों तो उसको ठीक कराया जाए। वर्षा होने पर जल भराव आदि की स्थिति पैदा होने की आशंका को ध्यान में रखते हुये लाल डिग्गी स्टोर में एक गैंग मय कर्मचारियों के साथ बालू के कट्टे भरकर रखवाया जाना भी सुनिश्चित किया जाए।
रखे जाने वाले ताजियों के आसपास आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर खड़े कराए जाएंगे। पहले की तरह परंपरागत स्थानों जैसे शमशाद मार्केट, सिटी स्कूल चौराहा, देहलीगेट चौराहा, करबला, जमालपुर ईदगाह तथा ऊपर कोट पर पेयजल के टैंकर खड़े कराए जाएंगे। इसके साथ साथ एक एक टैंकर ताजियों के मार्गों से गुजरने वाले जुलूस एवं जलकल प्रांगण में उपलब्ध सीवर जेटिंग मशीनों से जुलूस के गुजरने वाले मार्गों पर जुलूस के आगे आगे पानी का छिड़काव कराया जाएगा।
‘ताजियों, जुलूस के मार्गों पर लगे प्रकाश बिंदुओं को प्रत्येक दशा में ठीक कराने को कहा है। सभी प्रकाश निरीक्षकों गैंग से यह कहा है कि मोहर्रम की दस तारीख तक यह सुनिश्चित कर लें कि ताजियों के जुलूस के मार्गों पर यदि कोई प्रकाश बिंदू बंद है तो उसे तत्काल ठीक किया जाये’
- आरपी सिंह, प्रभारी नगर अयुक्त