फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेल मुसाफिर को अब 10 लाख का बीमा

रेल मुसाफिर को अब 10 लाख का बीमा

Sun, 02 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
रेल मुसाफिर को अब 10 लाख का बीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अगर आप आज कल में आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रिजर्वेशन कराने जा रहे हैं तो इंश्योरेंस का कॉलम जरूर भरें। महज 0.68 पैसे के बेहद मामूली से प्रीमियम पर आपको 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा। घायल होने या आंशिक रूप से शारीरिक क्षति होने पर भी आपको बीमा कवर का लाभ मिलेगा। इसकी रकम अलग-अलग तय है, लेकिन यह लाभ तभी मिलेगा जब रिजर्वेशन फार्म में आप इंश्योरेंस लेने का ब्यौरा भरेंगे। बीमा लाभ रेल दुघर्टना होने की सूरत में लागू है।

आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ ने बताया कि नई व्यवस्था पहली सितंबर से लागू कर दी गई है जो मुसाफिर इंश्योरेंस कॉलम में ब्यौरा नहीं देगा उसको इसका लाभ नहीं मिलेगा। सितंबर 2016 में पहली बार आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रिजर्वेशन कराने पर 0.92 पैसे प्रति मुसाफिर की दर से बीमा प्रीमियम देने पर इसका लाभ मिलता था। नोटबंदी के दौरान दिसंबर 2016 से इसको नि:शुल्क कर दिया गया था। अब पहली सितंबर 2018 से ये 0.68 पैसे में मिलेगा। हरेक मुसाफिर को अपने टिकट पर 0.68 प्रीमियम देना होगा। जो स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी में एक सामान दर से लागू है।
विज्ञापन


वर्तमान में 65 फीसदी से ज्यादा रिजर्वेशन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से होते हैं और 35 फीसदी रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर से। अलीगढ़ में रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर से रोजाना लगभग एक हजार टिकट बुक होते हैं जिनकी कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये होती है। वहीं आनलाइन तकरीबन चार हजार टिकट बुक होते हैं जिनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये तक होती है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक रेलवे के काउंटर से रिजर्वेशन कराने में बीमा की सुविधा का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही पत्र आएगा इसको लागू कर दिया जाएगा। साधारण टिकट और रिजर्वेशन टिकट पर यात्रा करने वालों को दुघर्टना होने पर चार लाख रुपये का क्लेम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed