{"_id":"5b6caf944f1c1b31388b5b68","slug":"171533849492-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट मीट के लिए रवाना हुए उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट मीट के लिए रवाना हुए उद्यमी
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लखनऊ में शुक्रवार को (आज) होने जा रही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट के लिए स्थानीय उद्यमी गुरुवार को रवाना हो गए। डीएम के कैंप कार्यालय से सहायक आयुक्त उद्योग मनीष पाठक की अगुवाई में 35 उद्यमियों की बस को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन उद्यमी समिट में अपनी-अपनी स्टाल लगाएंगे।
लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उद्यमियों को अपने उद्योग स्थापित करने के लिए 500 करोड़ के ऋणों के चेक वितरित करेंगे। इस समिट में जनपद स्तर से 35 उद्यमी भाग लेने गए हैं।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके लिए राष्ट्रपति के समक्ष अपने प्रोडक्ट एवं अपने विजन को प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। ताकि उनका कारोबार देश-विदेश के स्तर पर चमक सके और अलीगढ़ के व्यापारिक इतिहास में चार चांद लग सकें।
विज्ञापन
ये तीन उद्यमी लगाएंगे स्टाल
- अंकित एंटरप्राइजेज
- प्रिंस इंडस्ट्रीज
- आकांक्षा इंटरनेशनल