फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए 27 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

15 हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए 27 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
15 हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए 27 करोड़ का प्रस्ताव भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण के लिए तहसील कोल की टीम ने 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है।

जल्द ही मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने जा रही धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा जारी मास्टर प्लान में कुल मिलाकर 19.15 एकड़ भूमि की आवश्यकता जताई गई है।
विज्ञापन


इसमें अकेले तीन किलोमीटर के रनवे के लिए 11.82 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी तो इसकी चौड़ाई के लिए 1.33 एकड़ भूमि। यही नहीं शेष करीब छह एकड़ भूमि में एप्रैन, टर्मिनल, बिल्डिंग, कार पार्किंग, एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) और फायर स्टेशन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए हवाई पट्टी से सटे दो गांवों नियामतपुर बोरना एवं खानगढ़ी में भूमि अधिग्रहीत होनी है। इसमें नियामतपुर बोरना में 11.8 एकड़ तथा खानगढ़ी में 1.33 एकड़ भूमि की आवश्यकता जताई गई थी।


पिछले दिनों हुई बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कोल तहसील की टीम को विस्तारीकरण के लिए कोल तहसील की टीम को आपसी समझौते के आधार पर दोनों गांवों की भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव बनाने को कहा था। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि इसके अनुपालन में तहसील की टीम ने 27 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है। इसे शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed