{"_id":"5b05ce704f1c1be1408b7664","slug":"171527107184-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.61 करोड़ की सकर मशीन से काम शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.61 करोड़ की सकर मशीन से काम शुरू हुआ
Updated Thu, 24 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
काफी समय से नगर निगम के जवाहर भवन में खड़ी 1.61 करोड़ रुपये की सुपर सकर मशीन का बुधवार को उद्घाटन हो ही गया। शहर में नाला सफाई के काम में तेजी लाने और सिल्ट की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सुपर सकर मशीन का उद्घाटन कमिश्नर और महापौर ने संयुक्त रूप से किया।
बुधवार को दीवानी कचहरी के सामने बने नाले से मशीन द्वारा सिल्ट निकाली गई। इस अवसर पर कमिश्नर अजय दीप सिंह और महापौर मो. फुरकान ने कहा कि यह मशीन शहर के नालों की सफाई व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगी। सुपर सकर मशीन के साथ दो टैंकर हैं।
एक टैंकर भरने के बाद वह अनलोड होने के लिए जाता है। इस दौरान दूसरा टैंकर मशीन भरने लग जाती है। इस मशीन को 10 आदमियों का स्टाफ चलाता है।
माना जा रहा है इस मशीन के काम करने से शहर में काफी हद तक सिल्ट की समस्या दूर हो जाएगी। इस अवसर पर वार्ड संख्या 52 से क्षेत्रीय पार्षद ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, कर अधीक्षक अजीत राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सुपर सकर मशीन कितना चलेगी, सवाल खड़े हुए,
क्षेत्रीय पार्षद ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने कहा है कि सुपर सकर मशीन का हश्र भी कहीं स्वीपिंग मशीन जैसा न हो जो कि एक दिन सड़क पर चलती है और बाकी के 29 दिन कागजों पर चलती है।
उन्होंने कहा कि नए नगर आयुक्त से उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह इस स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। नगर निगम की जितनी भी मशीनें हैं उनका पूरा उपयोग कर शहर को साफ सुथरा बनाएंगे। उन्होंने बताया कि कमिश्नर ने भी नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने सभी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें।