फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पंचायत राज दिवस-आज एक ही दिन में 24 और गांव हो जाएंगे ओडीएफ

पंचायत राज दिवस-आज एक ही दिन में 24 और गांव हो जाएंगे ओडीएफ

Tue, 24 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पंचायत राज दिवस-आज एक ही दिन में 24 और गांव हो जाएंगे ओडीएफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ग्राम स्वराज अभियान के चौथे चरण में मंगलवार को आयोजित पंचायत राज दिवस के मौके पर एक ही दिन में एकसाथ 24 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने की तैयारी है। यह अभियान सभी ग्राम पंचायतों में होगा। यही नहीं योजना में चयनित 57 गांवों के ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीवी एवं रेडियो पर रूबरू होंगे।

पंचायती राज व्यवस्था में सरकार द्वारा किए गए सुधार एवं दी जा रही सुविधाओं पर आधारित पीएम के दोपहर एक से ढाई बजे तक चलने वाले डेढ़ घंटे के भाषण के सीधे प्रसारण की व्यवस्था ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों में की गई है।
विज्ञापन


यहां वे टीवी एवं रेडियो पर भाषण को देख व सुन सकेंगे। टीवी एवं डिश की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान एवं सचिवों को सौंपी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जवां ब्लाक के की ग्राम पंचायत तालिब नगर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में डीएम चंद्र भूषण, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र, डीसी मनरेगा समेत अन्य अफसर हिस्सा लेंगे। इस दिन ग्राम सभाओं की खुली बैठक में ग्राम स्वराज्य अभियान के दौरान प्रस्तावित 16 योजनाओं के लाभार्थियों का चयन होगा तो उन्हें लाभान्वित भी किया जाएगा।

यही नहीं इन योजनाओं के क्रियान्वयन की पूरे साल की योजनाएं भी तैयार की जाएंगी। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं हैं अथवा छोटे हैं, वहां सीधे प्रसारण की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालयों में की जाएगी। इसके अलावा सभी 902 गांव पंचायतों में अभियान चलाकर मंगलवार को एक ही दिन में कम से कम 24 गांव पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाई जाएगी। बताते चलें कि अब तक 204 ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो चुकी हैं।


इन 16 योजनाओं को लेकर होंगी ओपन बैठकें
प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष, स्टार्टअप इंडिया, निराश्रित महिला, विधवा महिला, वृद्धावस्था एवं दिव्यांगजन आदि पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल योजना, राशन कार्ड योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए शादी अनुदान योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति नि:शुल्क बोरिंग योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed